VIDEO: ड्रैगन ने दबोची सुअर की गर्दन! खूंखार शिकारी का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खतरनाक खूंखार छिपकली सुअर को मुंह में दबाए हुए है। जिस तरह से वो जंगली सुअर को शिकार बना रही है, वो बेहद खतरनाक है।

Credit: 🐾Animals Energy🐾/Instagram

Wildlife video: जंगल की दुनिया भी बेहद दिलचस्प है। यहां एक शेर है तो दूसरा सवाशेर। जिसके अंदर जितनी ताकत, वो उतना ही खतरनाक। जो जितना कमजोर, उसके शिकार बनने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। अब सोचिये खूंखार शिकारी अगर किसी छोटे जानवर को अपना निवाला बनाए, तो वो शिकार किस तरह से करता होगा। अपने से कमजोर जानवरों का ये शिकारी जानवर क्या हाल करते होंगे? वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही एक नजारा देखा जा सकता है, जिसमें एक कमोडो ड्रैगन एक सुअर का शिकार करता नजर आ रहा है।

खूंखार शिकारी को दबोचे दिखा कमोडो ड्रैगन!

खूंखार शिकारी को दबोचे दिखा कमोडो ड्रैगन!

अकसर आपने जंगल के ऐसे वीडियोज देखे होंगे, जिनमें खूंखार शिकारी जानवरों का शिकार करते नजर आते हैं। छोटे जानवरों का बेरहमी से शिकार होता देखना बेहद अजीब लगता है। लेकिन जंगल का यही नियम है। वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जिसमें एक विशाल छिपकली एक सुंअर का शिकार करती नजर आ रही है।

खूंखार शिकारी है कमोडो ड्रैगन

खूंखार शिकारी है कमोडो ड्रैगन

छिपकली की इस प्रजाति का नाम है कमोडो ड्रैगन। जो बेहद खतरनाक होती है। ये बेहद खूंखार शिकारी होते हैं और पलक झपकते ही अपने शिकार पर इतनी मजबूत पकड़ बना लेते हैं कि शिकार के लिए खुद को छुड़ा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

वायरल हुआ वी़डियो

वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सुअर कमोडो ड्रैगन सुअर को अपना निवाला बना रहा है। जिंदगी और मौत के बीच लड़ता सुअर खुद को बजाने की लाख जद्दोजहद कर रहा है लेकिन छिपकली की पकड़ इतनी मजबूत है कि उसका खुद को छुड़ा पाना नामुमकिन सा लग रहा है।

ड्रैगन ने पकड़ी सुअर की गर्दन

ड्रैगन ने पकड़ी सुअर की गर्दन

कमोडो ड्रैगन इंडोनेशिया के कमोडो आइलैंड पर पाए जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें कमोडो ड्रैगन नाम दिया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में ड्रैगन ने सुअर को कसकर पकड़ा हुआ है। अपनी मजबूत जकड़ से जिस तरह उसने सुअर की गर्दन पर पकड़ बनाई हुई है, उससे बच पाना वाकई सुअर के लिए नामुमकिन सा लग रहा है। वीडियो अधूरा है, इसलिए ये कह पाना मुश्किल होगा कि इस ड्रैगन ने सुअर को मार डाला। लेकिन ड्रैगन की पकड़ से सुअर का मारा जाना लगभग तय है।

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

ये खतरनाक वीडियो @animals.energy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने वीडियो पर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो को प्रकृति की सच्चाई बताया। एक ने कहा कि ऐसे वीडियो दिखाकर नेचर की बुरी सच्चाई को नहीं सामने लाना चाहिए। वहीं एक यूजर ने कहा कि प्रकृति कभी-कभी बेरहम हो जाती है।

Recommended Video

    आगरा: विशाल अजगर सांप देख किसानों के छूटे पसीने, देखें रेस्क्यू का वीडिओ

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+