आखिर फलों के ऊपर क्यों लगाए जाते हैं स्टीकर? इसका मतलब जानते ही हो जाएंगे सावधान
Sticker On Fruit: आप जब भी फलों की खरीदारी करने जाते होंगे तो अक्सर सेब और तरबूज जैसे फलों पर स्टीकर लगा देखते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है इस स्टीकर में एक कोड लगा होता है जो कि फल के बारे में सबकुछ बता देता है।

स्वास्थ्य को ठीक रखने में फलों का बहुत ज्यादा योगदान होता है। डॉक्टर से लेकर डाइटिशयन तक लोगों को फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाने की खूबी होती है जिसे खाने के बाद बीमार लोग भी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाते हैं। लेकिन अगर आप सही फल खरीदना नहीं जानते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए सही फल की खरीदारी में उसके ऊपर लगा स्टीकर आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए आज जानते हैं फल के ऊपर स्टीकर क्यों लगाया जाता है? इससे सही फलों की पहचान कैसे की जाती है? इस स्टीकर पर लगा कोड कैसे फलों की गुणवत्ता को बताता है।
फलों के ऊपर क्यों लगाए जाते हैं स्टीकर?
दरअसल, फलों के ऊपर स्टीकर लगाए जाने से लोग फल को पहचान पाते हैं कि कौन सा फल बिना खाद और उर्वरक के उपजाया गया है और किस फल में खतरनाक स्तर पर खाद का प्रयोग किया गया है। इसमें लगा कोड पढ़कर आप पता लगा सकते हैं कि कौन सा फल आपको लेना चाहिए और कौन सा नहीं लेना चाहिए।
फलों के ऊपर लगे कोड को PLU Code कहते हैं
बता दें कि फलों के ऊपर लिखे कोड को PLU कोड कहते हैं। यह कोड फल के बारे में कई अहम जानकारी देते हैं। PLU कोड जानकर आप सही फल की खरीदारी कर पाएंगे।
स्टीकर पर लगे 4 अंकों के कोड का मतलब
फलों के ऊपर लगे स्टीकर में 4 अंकों के PLU Code जो कि 3 या 4 से शुरू होता है। इसका मतलब है कि इस फल में खतरनाक तरीके से उर्वरक, खाद और कीटनाशकों का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इसे उगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तरह से फल अक्सर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इस तरह के फल थोड़े सस्ते मिल जाएंगे।
नंबर 8 से शुरु होने वाला 5 अंको का कोड
अगर किसी फल या सब्जी के ऊपर 5 अंकों के कोड वाला स्टीकर जो कि 8 नंबर से स्टार्ट होता है हो तो आप तुरंत समझ जाएं कि फल और सब्जी को ऑर्गेनिक तरीके से उगाया गया है और उसमें कुछ अनुवांशिक बदलाव भी किए गए हैं। आप देखते हों गे कि केले, आम, खरबूजे, सेब और पपीते पर सबसे ज्यादा इन स्टीकर्स का इस्तेमाल किया जाता है।
इस कोड के फल होते हैं स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
बता दें कि अगर आप फल खरीदने जा रहे हैं तो 5 अंकों वाला कोड देखें लेकिन वह 9 से शुरू हो रहा हो। बता दें कि इस कोड वाले स्टीकर युक्त फलों को बिना कीटनाशकों और जीएमओ के उगाया गया होता है। इसके अलावा इन्हें उगाते समय खेती के पुराने तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये फल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications