पुलिस की वर्दी में कंधे पर रस्सी क्यों लगी होती है? जानें हैरान करने वाला कारण

Rope is Tied On Police Uniform: हम कहीं भी कोई वारदात होती है तो सबसे पहले लोग पुलिस को याद करते हैं। पुलिस यूनिफॉर्म देखते ही गुंडों-बदमाशों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इस यूनिफॉर्म की रोचक बातें?

Rope Tied On Uniform

Police Uniform: अक्सर आपने देखा होगा कि पुलिस की यूनिफॉर्म में उनके कंधे के ऊपर एक रस्सी बंधी होती है लेकिन क्या आपको इसका मतलब पता है? आखिर इस रस्सी का क्या काम होता है? आइए आज हम इसी सवालों का जवाब आपको देते हैं।

आपातकालीन स्थिति में होता है इस रस्सी का इस्तेमाल (Police Unifom)
दरअसल, अक्सर आपने देखा होगा कि पुलिस वाले के कंधे पर एक रस्सी बंधी होती है लेकिन क्या आपने यह देखा है कि उसकी यूनिफॉर्म पर एक पॉकेट भी लगा होता है जिसके अंदर एक सीटी होती है। लेकिन इस सीटी का कनेक्शन उसी रस्सी से होती है यानी कि रस्सी उसी सीटी से बंधी होती है। पुलिसकर्मी इस सीटी का इस्तेमाल किसी आपातकाल स्थिति में करते हैं। जब किसी पुलिस वाले को इमरजेंसी की स्थिति में किसी गाड़ी को रोकना हो या फिर आपातकालीन स्थिति में अपने किसी सहयोगी पुलिस वाले को कोई मैसेज देना हो, तब वे इस सीटी का इस्तेमाल करते हैं।

यूनिफॉर्म पर बंधी रस्सी को लैनयार्ड कहते हैं, रैंक के आधार पर रंग भी बदलता है
यूनिफॉर्म पर बंधी रस्सी को लैनयार्ड (Lanyard) भी कहते हैं। यह अलग-अलग रैंक के अधिकारियों के पास अलग-अलग रंग का होता है। पुलिस के अलावा भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों सहित सभी जवानों की यूनिफॉर्म में लैनयार्ड लगी होती है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों में आमतौर पर उच्च अधिकारियों की यूनिफॉर्म में लैनयार्ड (Lanyard) काले रंग की होती है। जबकि इससे नीचे रैंक वालों की लैनयार्ड खाकी रंग की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+