कौन हैं कुमारी आंटी? दुकान ठप होने पर खुद CM ने की मदद, फिल्मी हस्तियां भी हैं फैन
Hyderabad Kumari Aunty: सोशल मीडिया पर इन दिनों हैदराबाद की कुमारी आंटी की खूब चर्चा है। इंटरनेट पर मशहूर कुमारी आंटी की दुकान पुलिस ने बंद करवा दी थी। मगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ये दुकान वापस चलाने का फरमान जारी कर उनके चेहरे पर एक मुस्कान ला दी। ऐसे में चलिये बात करते हैं सुर्खियों में में रही इस कुमारी आंटी के बारे में...
बीते दिनों अपने फूड स्टॉल की बंदी के चक्कर में सुर्खियों में आई कुमारी आंटी को लोगों ने जमकर सपोर्ट किया। ऐसा नहीं है कि ये फूड स्टॉल उन्होंने कुछ दिन पहले लगाई हो। वे सालों से लोगों को खाना खिलाती रही हैं। मगर हाल ही में पुलिस ने उनकी दुकान बंद करवा दी थी।

सबसे पहले बात करते हैं कि ये कुमारी आंटी हैं कौन? दरअसल कुमारी आंटी के नाम से मशहूर ये महिला हैदराबाद में चावल, टिकन और मटन की दुकान चलाती हैं। दुकान वे सालों से चला रही हैं मगर इंटरनेट की वजह से कुछ ही महीनों में वे वायरल हो गईं और उनकी दुकान पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठी होने लगी।
भीड़ इकट्ठी हुई तो ट्रैफिक जाम भी खूब बढ़ा। ऐसे में ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने उनकी दुकान बंद करवाने का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में दुख की बात है कि सोशल मीडिया ने कुमारी आंटी के बिजनेस को बढ़ाया भी और फिर ठप्प भी करवा दिया। हालांकि अब तेलंगाना सीएम ने ये फरमान वापस लेने के आदेश देकर कुमारी आंटी की खोई मुस्कान वापस ला दी है।
अगर हैदराबाद में आपको भी कुमारी आंटी के हाथों से बना चिकन चावल खाना है तो बताते चलें कि ये आईटीसी कोहिनूर के बगल में इनऑर्बिट म़ल के सामने अपना स्ट्रीट फूड पॉइंट चलाती हैं। आपको बता दें कि कुमारी आंटी का बिजनेस इतना मशहूर हो चुका है कि वे रोजाना तकरीबन 30 हजार रुपये तक की शानदार कमाई करती हैं।

कुमारी आंटी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। आजकल फिल्मी हस्तियां भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उनके फूड प्वॉइंट पर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications