जानिए कौन है दनानीर मुबीन, जिनके ‘ये हमारी पॉरी हो रही है' डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचा दी सनसनी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब कोई स्टार बन जाए, कहा नहीं जा सकता? इंटरनेट की अद्भुद ताकत किसी अनजान शख्स को रातों रात फेमस कर देता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की दनानीर मुबीन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर इंटरनेट की दुनिया में लाखों मीम शेयर हो रहे हैं। वीडियो में एक लड़की अपने हाथ में कैमरा लिए हुए है जो पहले अपने पीछे खड़ी एक गाड़ी को दिखाती है, फिर अपने कुछ दोस्तों को दिखाती है और इसके साथ ही कहती हैं, 'ये हमारी कार है, ये हम हैं और ये हमारी पॉरी (यानी पार्टी) हो रही है।

दनानीर मोबीन पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं

दनानीर मोबीन पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं

साड्डा कुत्ता कुत्ता, तुआड्डा कुत्ता टॉमी' और 'रसोड़े में कौन था?' जैसे डायलॉग्स को म्यूजिक के जरिये गाने में तब्दील कर देने वाले यशराज मुखाते ने दनानीर मुबीन के इस वीडियो को एक बीट सॉन्ग में बदल दिया है। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। जिसके चलते दनावीर रातों रात इंटरनेट सेंशेसन बन गईं। 19 साल की दनानीर मोबीन पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल बताता है कि वो कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह खुद को मेकअप और फैशन की भी जानकार बताती हैं।

पेंटिंग करना और गाना बहुत पसंद है दनावीर को

पेंटिंग करना और गाना बहुत पसंद है दनावीर को

दनावीर अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर मेंटल हेल्थ जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दनानीर ने अपना दूसरा नाम गीना बताया है। इसके अलावा दनानीर डॉग लवर हैं, फूड ब्लॉगिंग भी करती हैं। उन्हें पेंटिंग करना और गाना बहुत पसंद है। दनानीर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो के वायरल होने के बाद दनानीर के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 32 हजार फॉलोवर हो गए हैं और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है।

ये है इस वीडियो के पीछे की कहानी

दनावीर 6 फरवरी को अपने दोस्तों के साथ नथिया गली (खैबर पख़्तूनख़्वां) घूमने गई थीं और खाना खाने के लिए दोस्तों के साथ रुकी थीं, तब उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्हें इस बात का तनिक भी अंदाजा भी नहीं था कि उनका आम सा वीडियो लोगों के लिए खास बन जाएगा। उनका पार्टी को 'पावरी' बोलने वाला अंदाज लोगों को इतना भाया कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो गया।

जानिए दनावीर ने पार्टी को क्यों कहा 'पॉरी हो रही है'

जानिए दनावीर ने पार्टी को क्यों कहा 'पॉरी हो रही है'

दनानीर ने कहा कि उन्होंने ये तो सिर्फ सब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को हंसाने के लिए किया था। दनावीर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'मुझे पार्टी' कहना आता है और मुझे पता है कि ये 'पॉरी' नहीं पार्टी होता है। दनानीर का कहना है कि जहां दुनियाभर में इतना विभाजन है, ऐसे वक़्त में सीमापार प्यार बांटने से बेहतर क्या हो सकता है? इंस्टाग्राम पर इसे 38 लाख से अधिक बार देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+