कौन हैं आदि स्वरूपा, एक ही समय पर दोनों हाथ से 11 तरह से लिखने का बनाया रिकॉर्ड, इंटरनेट पर लोग हुए दीवाने
Meet Aadi Swaroopa: भारत के मैंगलुरु की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की आदी स्वरूपा एक ही समय से दोनों हाथों से 11 तरह से लिख सकती है।

Meet Aadi Swaroopa: आपने ऐसे तो कई लोगों को देखा होगा, जो दाएं और बाएं दोनों हाथ से लिख लेते हैं। लेकिन एक ही वक्त पर दोनों हाथों से लिखने वाले लोग को शायद ही आपने देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही लड़की की चर्चा हो रही है। भारत के मैंगलुरु की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की आदी स्वरूपा (Aadi Swaroopa) एक ही वक्त पर दोनों हाथों से 11 तरह से लिख सकती हैं। दोनों हाथों से एक ही स्पीड से लिखने की आदी स्वरूपा की कला को देखकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो गए हैं। आदी स्वरूपा ने अपने इस स्किल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

आदी स्वरूपा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
आदी स्वरूपा सिर्फ आंख खोलकर ही नहीं बल्कि आंखों पर पट्टी बांधकर भी उसी स्पीड से दोनों हाथों से लिखती हैं। अंग्रेजी और कन्नड़ दोनों में एक साथ लिखते हुए एक मिनट में 45 शब्दों को एक दिशा में लिखने की उनकी क्षमता के लिए आदी स्वरूपा को लता फाउंडेशन के विशेष विश्व रिकॉर्ड द्वारा मान्यता दी गई है। आदी स्वरूपा एक मिनट में एक साथ दोनों हाथों से सबसे अधिक शब्द लिखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आदी स्वरूपा ने बनाई जगह
आदि स्वरूपा ने अपनी दोनों हाथों से लिखने की कला को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है। इस वीडियो को हाल ही में सोशल मीडिया पर टेक इंथुजियासिस्ट रवि करकरा द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर कर रवि करकरा ने लिखा, ''यह लड़की मैंगलोर की 'आदि स्वरूपा' है। ये दोनों हाथों से 11 अलग-अलग स्टाइल में लिख सकती हैं। आदी स्वरूपा दिमाग के दोनों हिस्से से एक ही समय पर काम करती हैं, जो लाखों में एक है। ये अद्भुत! इस स्किल को Ambidexterity के रूप में जाना जाता है।''

यूजर बोले- omg, ये कैसे हो सकता है...
ट्विटर यूजर सुभाष काक ने लिखा, ''हैरतअंगेज, यह कैसे हो सकता है। ऐसे कोई कैसे लिख सकता है।'' एक ट्विटर यूजर Vala Afshar ने लिखा, ''विश्व रिकॉर्ड वाली ये लड़की कमाल की है। ''मैं एक समय में दोनों हाथों से एक मिनट में 55-60 शब्द लिखकर गति बढ़ाने और विश्व रिकॉर्ड बनाने का अभ्यास कर रहा हूं।" लेकिन ये कमाल की है।'' एक यूजर ने लिखा, '' ये तो वंडर किड्स है।'' आदि स्वरूपा के वीडियो को 50 से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications