जब रोबोटिक डॉग और असली कुत्ते का हुआ आमना-सामना, फिर जो हुआ... VIDEO को लोगों ने क्यों बताया 'खतरनाक'?
Robotic dog meets Real Dog: चाहे कोई सिंपल काम करना हो या फिर एडवांस... हमारी जिंदगी में रोबोट्स ने काफी हद तक कब्जा कर लिया है। बीते कुछ सालों में रोबोट टेक्नोलॉजी में क्रांतिकारी बदलाव आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोटिक डॉग रीयल कुत्तों से मिलता है।
क्लिप में असली कुत्ता जब रोबोटिक कुत्ते को देखता है तो उसकी ओर दौड़ता हुआ चला आता है। कुत्ता उस रोबोट को देखने के बाद काफी उत्साहित दिखता है और उसके साथ खेलने की कोशिश करता है। सिर्फ एक ही कुत्ता नहीं बल्कि आसपास के अन्य कुत्ते भी उस रोबोटिक डॉग को अपनी टेरेटरी में देखने के बाद गुस्से से लाल पीले हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर ये क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप को Muks Robotics ने बनाया है। कैप्शन में लिखा है कि जब रीयल कुत्ता रोबोटिक कुत्ते से मिलता है तो ये देखने में काफी मजाकिया लगता है। क्लिप को मुक्स रोबोटिक्स के फाउंडर और सीईओ मुकेश बंगर ने शेयर किया है।
क्लिप को आईआईटी कानपुर के टेक फेस्ट टेकक्रिति के चौथे दिन कैप्चर किया गया। ये 14 से 17 मार्च तक चला था। इसकी थीम कॉस्मिक नेक्सस रखी गई थी। क्लिप ने सोशल मीडिया पर लोगों को भी हैरान करके रख दिया। क्लिप पर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे टेक्नोलॉजी इस पूरी दुनिया पर कब्जा कर रही है।
एक यूजर ने कहा कि ये कुत्ता अब जाकर अपने दोस्तों को बताएगा मगर कोई भी उसकी कहानी पर यकीन नहीं करेगा। एक और यूजर ने कमेंट करके कहा कि जब साइंस हकीकत से मिलती है। एक ने कहा कि यहां तक कि कुत्ते भी भविष्य में रीप्लेस होने वाले हैं। एक ने कहा कि ये तो खतरनाक है । कुत्तों की जॉब भी छीन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications