गोल्‍फ खेलते समय जब बीच मैदान में आ गया सांपों का लड़ता हुआ जोड़ा, बीच में मैच बंद कर बनाया वीडियो

नई दिल्‍ली। आप गोल्‍फ खेल रहे हों और ऐसे में आपके सामने कोई बेहद खतरनाक चीज आ जाए तब आप क्‍या करेंगे। क्रूगर नेशनल पार्क से सटे लेपर्ड क्रीक गोल्‍फ कोर्स में गोल्‍फर को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे गया। हुआ यूं कि यहां पर कारा ट्रेहन नाम की एक महिला गोल्‍फ खेलने में मग्‍न थ्‍ाींं कि उनकी नजर किसी ऐसी चीज पर पड़ी ज‍िससे उन्‍हें अचानक ही अपना मैच बीच में रोक देना पड़ा और वह गोल्‍फ छोड़ उसका वीडियो शूट करने में लग गईं।

देखा कुछ ऐसा क‍ि गोल्‍फर ने बीच मैदान में ही छोड़ द‍िया

दरअसल जहां वो खेल रहीं थी वहां सांपों का एक जोड़ा जबरदस्‍त कुश्‍ती करने में लगा था। जिसे देखकर कारा की नजरें वहीं ठहर गईं। पहले तो उन्‍हें खूब गुस्‍सा आई लेकिन बाद में उन्‍होंने अचानक सांप के लड़ते हुए जोड़े का वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। उन्‍होंने गोल्‍फ कोर्स में इस अनोखे मैच का वीडियो यूटयूब पर शेयर किया है। ट्रेहर्न के मुताबिक, उन्होंने वहां मौजूद अन्य गोल्फरों को भी सांपों की लड़ाई देखने के लिए वहां बुलाया। उन्‍होंने गोल्‍फ कोर्स का यह मैच देखने ल‍िए अपने पति को ताकि वे सब मिलकर सांपों के इस अद्भुत नज़ारे को देख सकें।

सांपों को देख बाकी गोल्‍फर्स भी आए उन्‍हें देखने

सिरहन पैदा कर देने वाले इस मोमेंट के बारे में कारा ने बताया, "मैं ऊंचाई पर पहुंची और मुझे एक किनारे पर कुछ हलचल-सी महसूस हुई। पहली नज़र में मुझे लगा कि वहां कोई कोबरा है, जो फन फैलाए खड़ा है, लेकिन गौर से देखने पर समझ आया कि वे वास्तव में दो माम्बा सांप हैं। मैंने तुरंत अपने साथ खेल रहे दो अन्य खिलाड़ियों को उनके बारे में चेताया।

कभी कभी आता है ऐसा मौका

सांप के जोड़े की अनोखी लड़ाई के बारे में वह कहती हैं क‍ि "उन्हें देखते रहना अद्भुत अनुभव था और लग रहा था कि लड़ाई कभी खत्म नहीं होगी। " कारा ट्रेहर्न ने बताया कि अंत में दोनों सांप लड़ते-लड़ते थक गए और अपने-अपने रास्‍ते चलते बने। कारा के लिए यह अनुभव जिंदगी में रोमांचित कर देने वाले अनुभवों में से एक था। जिसको लेकर वो बहुत खुश दिखाई दीं। मुझे लगता है, किसी की भी ज़िन्दगी में ऐसा मौका एक ही बार आता है... सो, आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि गोल्फ कोर्स में आपके पास एक कैमरा ज़रूर हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+