OMG! व्‍हाट्सएप की वजह से इटली में तलाक की बाढ़

रोम। फैशन और इतिहास के शहर इटली में इन दिनों तलाक के केस की बाढ़ आ गई है। इसकी वजह है व्‍हाट्स एप। व्‍हाट्स ने पिछले दिनों नई एप लांच की है और इसके बाद आए दिन तलाक के मुकदमे अदालतों तक पहुंच रहे हैं।

whatsapp-causing-divorse-in-italy

अजनबियों के साथ इंटीमेट मैसेजेस और फोटोग्राफ्स को इन दिनों इटली में लोग काफी शेयर कर रह हैं।इसकी वजह से लोग अपने साथी के खिलाफ केस दर्ज करा रहे हैं और वह उनसे अलग होने की मांग कर रहे हैं।

लीडिंग इटैलियन लॉयर जियान एट्टोरे जास्‍सानी ने बताया कि यहां पर 40 प्रतिशत की दर से तलाक के केस में इजाफा हो रहा है। ज्‍यादातर केस में लोग अपने साथी के मोबाइल से भेजे गए एडल्‍ट मैसेज और फोटोग्राफ्स को सुबूत के तौर पर पेश करने लगे हैं।

जियान की मानें तो किसी जमाने में यही काम फेसबुक कर रहा था। सोशल मीडिया की वजह से अब इटली में लोगों में अपने साथी को धोखा देने की आदत में इजाफा हो रहा है। जियान की मानें तो व्‍हाट्स एप के आने से अब लोग चार से लेकर पांच तक संबंध रखने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

इटली में व्‍हाट्स एप सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग सेवा है। वर्ष 2012 के एक सर्वे की मानें तो करीब 88 प्रतिशत बाजार सिर्फ इसी सोशल नेटवर्किंग सर्विस से भरा पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+