What's Wrong With India: अचानक क्यों वायरल हुआ ये ट्रेंड? जानिये क्या है इसके पीछे की सच्चाई

What's Wrong With India: सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक और ट्रेंड चल पड़ा है- वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया। जिसका मतलब है कि इंडिया को क्या हो गया है। कल शाम तक ये ट्रेंड तकरीबन 2.5 पोस्ट से वायरल हो रहा था। यहां तक कि सरकार का सिटिजन एंगेजमेंट पोर्टल MyGovIndia भी इसमें हिस्सा ले रहा था।

वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया यानी भारत को ये क्या हो गया है... ट्रेंड ट्विटर पर छाया हुआ है। इससे पहले कि इस ट्रेंड के पोस्ट आपको दिखाएं, चलिये समझते हैं कि इस ट्रेंड का मतलब क्या है। और क्यों ये ट्विटर पर छाया हुआ है।

Whats wrong with India

दरअसल, कहानी शुरू होती है तकरीबन 10 दिनों पहले, जब झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश कपल के साथ काफी दर्दनाक घटना घटी थी। स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप हुआ तो हर कोई सन्न रह गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की जमकर आलोचना हुई। इस मामले के सामने आने के बाद कई लोगों ने भारत में अपनी यात्रा के अच्छे ना होने के बारे में भी बताया।

हालांकि, इस बीच ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी, जिन्होंने देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने आरोप लगाए कि भारत में तो ऐसे मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। ये तो यहां रोज का ही है। एक हफ्ते के अंदर सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे पोस्ट देखने को मिले, जिसमें भारत को रेप कैपिटल बताया गया।

इतना ही नहीं कई लोगों ने भारत में गंदगी का भी जिक्र किया। इन लोगों का कहना था कि भारत में बिल्कुल भी साफ सफाई नहीं है। यहां लोग बेहद गंदगी में रहते हैं। इस पोस्ट में सब लोगों ने एक बात कही थी- वॉट्स रॉन्ग विद इंडिया। देखते ही देखते ये ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा।

कई भारतीय लोगों ने इसे लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि ये फ्रेज तेजी से वायरल हो रहा है और इसके लिए ट्विटर का एल्गोरिदम जिम्मेदार है। इसके बाद हाल ही में भारतीय यूजर्स ने भी इस तरह के पोस्ट्स को एक ट्विस्ट के साथ शेयर किया।

यूजर्स ने अन्य देशों के क्लिप शेयर करके यही हैशटेग इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्विटर के एल्गोरिदम ने देखते ही देखते इसे भी शेयर करना शुरू कर दिया। इससे जिन लोगों के फॉलोवर्स बहुत कम थे, उनके पोस्ट पर भी जमकर रिएक्शन आने लगे। लाखों में लोग इनपोस्ट को देखने लगे।

सिर्फ यूजर्स ही नहीं बल्कि सरकार भी इस ट्रेंड में कूद पड़ी और देश की उपलब्धियों को गिनाने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+