PICS: सोशल पर वायरल हो रही इस कपल की लव स्टोरी, एक महीने तक प्रपोज के बाद क्या मिली कामयाबी

नई दिल्ली। क्या कोई शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इसकदर प्यार कर सकता है कि रोजाना उन्हें प्रपोज करता रहे? बावजूद इसके उसकी प्रेमिका को इस बात की भनक भी नहीं लगी कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें प्रपोज कर रहा है। आखिरकार इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना प्यार जताने का बेहद खास तरीका अपनाया। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर इस लव स्टोरी को बेहद पसंद किया जा रहा है। यूजर्स ने इस युवक के प्यार भरे अफसाने को हाथों हाथ लिया है। आइये जानते हैं इस शख्स की अनोखी लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ी और क्या गर्लफ्रेंड ने उनके प्रपोजल को माना?

लगातार एक महीने तक 'गुपचुप' प्रपोज करता रहा शख्स

लगातार एक महीने तक 'गुपचुप' प्रपोज करता रहा शख्स

पूरा मामला यूके के हर्डफोर्डशायर का है, जहां रहने वाले एडी ओकोरो ने अपनी प्रेमिका को लगातार एक महीने तक रोजाना अलग-अलग तरीके से प्रपोज कया, हालांकि उनके इस प्रपोज करने का तरीका बेहद गुपचुप था, जिसकी वजह से उनकी गर्लफ्रेंड को इस बात का पता ही नहीं चल सका। उनकी प्रेमिका उनके प्रपोजल से बिल्कुल अनजान थीं। ऐसे में इस शख्स ने एक खास तरीका अपनाया। उन्होंने सीधे गर्लफ्रेंड बात नहीं करके अपने गुपचुप प्रपोज के तरीके की तस्वीरें क्लिक कराईं और फिर उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरी लव स्टोरी को बयां करने की कोशिश की।

बेहद प्यारी है इस शख्स की लव स्टोरी

बेहद प्यारी है इस शख्स की लव स्टोरी

एडी ओकोरो ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि कुछ लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए फ्लैश मॉब या फिर खास खाने की योजना बनाते हैं, या फिर शादी करने के संकेत देते हैं, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। एडी ने ऐसा कुछ नहीं किया बल्कि उन्होंने अपने गुपचुप तरीके से प्रपोज के स्टाइल को फेसबुक पर बताया, साथ ही कई तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि मैं एक तुरंत इंप्रोवाइज करने वाला शख्स हूं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि लगातार मैं एक महीने तक प्रपोज के लिए अंगूठी अपने साथ रखा।

प्रपोज में सफल नहीं होने पर इस शख्स ने निकाला खास तरीका

प्रपोज में सफल नहीं होने पर इस शख्स ने निकाला खास तरीका

ये सोचता रहा कि कभी तो ये रिंग देने का मौका मिलेगा। एक महीने तक इंतजार के बाद मैंने अपनी कोशिशों को सहेजना शुरू किया। कितनी बार मैं प्रपोज करने में असफल रहा और कब-कैसे मैंने प्रपोज किया। लगातार एक महीने की अपनी कोशिशों को एडी ओकोरो ने एक फेसबुक पोस्ट में शेयर किया। इसमें उन्होंने वो सभी तस्वीरें भी शेयर कीं जो उन्होंने इस दौरान क्लिक की थीं। 26 अगस्त को एडी ने अपने सीक्रेट प्रपोज की कोशिशों को फेसबुक पर शेयर कर दिया।

फेसबुक पर तस्वीरों के साथ बयां की अपनी 'लव स्टोरी'

इसके बाद यूजर्स ने उनकी इस कोशिश को खासा पसंद किया। अब तक उनके पोस्ट को करीब 67 हजार लोगों ने शेयर किया है। वहीं 94 हजार से ज्यादा लाइक्स इस पोस्ट को मिले हैं। वहीं इस पोस्ट पर कई कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने लिखा, 'वाह क्या शानदार स्टोरी है।' एक और यूजर ने लिखा- बेहद विचारशील और मजेदार स्टोरी। हालांकि, एडी ने अपने पोस्ट में ये नहीं बताया था कि आखिर उनकी लव स्टोरी का क्या हुआ?

इस खास लव-स्टोरी की ये फाइनल तस्वीर जरूर देखना चाहेंगे आप

इस पोस्ट के करीब एक हफ्ते बाद यानी 4 सितंबर को एडी की एक और तस्वीर उनकी गर्लफ्रेंड कैली के साथ नजर आई। ये तस्वीर कैली एंड एडी के फेसबुक प्रोफाइल से शेयर की गई। जिसमें एडी अपनी प्यारी सी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे थे। इसी के साथ एडी ने इस बात का खुलासा कर दिया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई पोस्ट में एडी की गर्लफ्रेंड और अब मंगेतर कैली ने अपनी उंगली में खास सगाई की अंगूठी पहन रखी है। फिलहाल एडी और कैली की ये लवस्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+