VIDEO: ब्वॉयफ्रेंड की शादी में पहुंच गई लड़की, फिर दुल्हन के सामने कर डाला कुछ ऐसा...
आजकल शादी का सीजन चल रहा है और इंटरनेट पर शादी के कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। शादियों के वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं और वे इसे शेयर भी करते हैं। अब हाल ही में शादी का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के ब्याह में पहुंच गई। इसके बाद उसने जो किया, वो चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो में लड़का और लड़की स्टेज पर अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। इतने में दूल्हे राजा की गर्लफ्रेंड सामने से आती है और दूल्हा बड़ी ही हैरत के साथ लड़की को देखने लगता है। उसके हाथ में एक गुलाब का फूल होता है, जो वो दूल्हे को देने के लिए लेकर आई थी।

इसके बाद लड़की अपने दूल्हे ब्वॉयफ्रेंड के हाथ में वो फूल थमाती है। इस बीच दुल्हन सिर नीचे करके कुछ खुसफुसा रही होती है। लगता है उसने दूल्हे को बातों ही बातों में कुछ सुना दिया होगा। लेकिन क्या बोली इस बात का कुछ पता नहीं है।दूल्हा भी ये देखने के बाद शर्म से पानी पानी हो जाता है।
अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लाखों लोगों ने इसे देखा और लाखों लोगों ने ही लाइक भी किया है। क्लिप देखने के बाद लोग हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं कि आखिर कैसे कोई लड़की इस तरह अपने ब्वॉयफ्रेंड की शादी में जाकर ऐसी हरकतें कर सकती है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि ये तो गलत है। एक ने कहा कि दु्ल्हन का तो सारा का सारा मूड ही खराब हो गया होगा।
इस क्लिप को संजना यदुवंशी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। संजना को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका प्रोफाइल देखने पर पता चलता है कि संजना अकसर ऐसे वीडियोज बनाती रहती हैं।कमेंट सेक्शन में भी कई लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं तो कई जबरदस्त ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications