जब लड़की ने लड़कों से कहा-आओ कभी हवेली पर, देखिए क्या मिला जवाब
जब लड़की अचानक लड़कों से कहने लगी हवेली पर आओ तो लड़कों का रिएक्शन देख दंग रह जाएंगे आप।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 3 मई को अपलोड किया गया है और 2 दिन के बीतर ही इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो में एक लड़की आते-जाते लड़कों से कहती है आओ कभी हवेली पर।

लड़की के इस अचरज भले सवाल पर लड़के चौंक जाते हैं। आपको बता दें कि 'आओ कभी हवेली पे' दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का बड़ा ही फेमस डायलॉग है। इसी डायलॉग को आधार बनाकर एक प्रैंक वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें एक लड़की लड़कों से हवेली पर आने को कहती है। लड़की के साथ उसका दोस्त भी है जो लड़कियों से वहीं डायलॉग कहता है।
दिल्ली के पुराने किले पर इस वीडियो को बनाया गया है, जहां एक खूबसूरत सी लड़की लड़कों को रोककर उन्हें हवेली पर आने को कहती है, जिसे सुनकर लड़के बड़े ही अजीबों-गरीब जवाब देते हैं। यूट्यूब पर लव रुद्राक्ष नाम के अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया गया है। दो दिनों में इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के बेहद मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications