Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: कुत्ते के सामने जंगल का राजा बेबस हुआ, शेर-शेरनी दोनों हारे, देखिए कैसे खुले मैदान में नोंच ली दाढ़ी!

Watch Video: Dog Vs Lion; social media Users says- Height of self confidence | See How A little animal defeated the King of Jungle

राजकोट। हर कोई बात-बात में शेर कह देता है। शेर चूंकि ताकतवर होता है और जंगल का राजा माना जाता है, इसलिए किसी व्यक्ति को शेर कहकर उसकी तारीफ की जाती है। वहीं, कुत्ता शब्द कमजोरों के लिए या किसी को अपमानित करने के लिए अक्सर बोला जाता है। असलियत में कुत्ते इंसानों के बीच ही रहते हैं, जबकि शेर इंसानों से दूर खुले जंगलों में मिलते हैं। हमारे वातावरण में लोग जब भी कुत्ते या शेर की बात करते हैं तो हमेशा शेर को ही महत्व दिया जाता है।

कुत्ते के दुस्साहस का यह वीडियो देखा क्या?

कुत्ते के दुस्साहस का यह वीडियो देखा क्या?

दम-खम में कुत्ते और शेर की तुलना तो हो ही नहीं सकती। मगर, क्या आप यह नहीं मानेंगे कि कई बार कुत्ता अकेला ही शेर पर भारी पड़ जाता है? आपको बता दें कि, विभिन्न वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर कुत्ते को न सिर्फ शेर से लड़ते देखा गया है, बल्कि एक ही कुत्ते के सामने कई शेर बेबस नजर आ चुके हैं। यहां हम आपके सामने ऐसा ही वीडियो लाए हैं, जिसमें एक कुत्ता शेर और शेरनी दोनों से पंगा लेता दिख रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुत्ते का पैर घायल है और इसलिए वह लंगड़ाकर चल रहा है।

शेर का आखिर तक बस नहीं चला

शेर का आखिर तक बस नहीं चला

घास के मैदान में कुत्ता जब शेर-शेरनी के पास से गुजरता है तो शेरनी उसकी तरफ लपकती है। उसे देखकर कुत्ता भागा नहीं, बल्कि उसने शेरनी का सामना किया। कुत्ता शेर से भी नहीं डरा। जब शेर उसके पीछे लगा तो कुत्ते ने पलटवार किया। कुत्ता उछल-उछलकर शेर पर झपटा। इस तरह उसने शेर-शेरनी दोनों को पीछे धकेलकर ही दम लिया।

भारत में कितने हैं शेर-शेरनियां

भारत में कितने हैं शेर-शेरनियां

शेर-शेरनी भारत में सबसे ज्यादा गुजरात के जंगलों में रहते हैं। यहां शेरों की तादाद 600 से ज्यादा है। वन विभाग के कर्मियों के मुताबिक, अपने देश में शेरनियों की संख्या शेरों से ज्यादा है। यहां दुनियाभर के पर्यटक इन्हें देखने आते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+