VIDEO: दो बच्चों को बचाने के लिए दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप से लड़ गई बिल्ली, जानिए क्या हुआ
सिडनी। कहते हैं कुत्ते से ज्यादा वफादार कोई जानवर नहीं होता। वो अपने मालिक के लिए जान तक दे देता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक बिल्ली ने अपनी जान पर खेलकर यह साबित कर दिया कि वफादारी के मामले में बिल्लियां भी कम नहीं। यहां दो बच्चों को बचाने के लिए एक बिल्ली ने दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप से ईस्टर्न ब्राउन से लड़ गई। इस दौरान सांप ने बिल्ली को कई बार काटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में हुई है।
गार्डन में खेल रहे थे बच्चे तभी ईस्टर्न ब्राउन सांप आया...
अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल यूके की खबर के मुताबिक दो बच्चे अपने घर के पीछे के गार्डन में खेल रहे थे। तभी ईस्टर्न ब्राउन सांप आ गया। इस दौरान वहां मौजूद एक बिल्ली ने सांप के साथ लोहा लिया। वो बच्चों को बचाने में कामयाब रही। आपको बता दें कि नेशनल जियोग्राफी के मुताबिक ईस्टर्न ब्राउन सांप ऑस्ट्रेलिया का सबसे डेडली सांप है और ये सांप दूसरे सांपों की तुलना में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेने का जिम्मेदार है।
बिल्ली ने जैसे देखा सांप को वो झपट पड़ी
जानकारी के मुताबिक ईस्टर्न ब्राउन सांप बेहद खतरनाक, आक्रामक और तेज रफ्तार से लैस होते हैं। वो एक बार अगर किसी को काट ले तो फौरन उसकी मौत हो जाती है। ऐसे में वो बच्चों के लिए घातक हो सकता था। बिल्ली ने जैसे ही सांप को देखा वो उसी समय इसपर झपट गई। देर तक चली इस लड़ाई में बिल्ली ने सांप को मार डाला। लेकिन इस दौरान सांप ने बिल्ली को काट लिया था।
बिल्ली की बहादुरी को मालिक ने किया सलाम, देखिए VIDEO
बिल्ली के मालिक ने जब उसकी हालत देखी तो वो फौरन उसे लेकर अस्पताल ले गए लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। क्वीन्सलैंड की एनिमल इमरजेंसी सर्विस का कहना था कि इस घटना के बाद बिल्ली के मालिक हताशा और निराशा से भर गए हैं। फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था कि बिल्ली के मालिक का परिवार उसे बहुत याद करता है और वे हमेशा उसकी बहादुरी के आभारी रहेंगे जिसके चलते उनके बच्चों की जान बच पाई है।
Bigg Boss 14 की रनरअप बनने के लिए राखी ने लिखा भगवान को ईमेल, कहा- रिप्लाई प्लीज, देखिए VIDEO