क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
Viral Video: मगरमच्छों के बीच स्विमिंग कर रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि...
नई दिल्ली। आपने सार्क के साथ तैराकी की खबर सुनी होगी। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें एक बच्ची अजगर के साथ तैरती दिख रही है। लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पुल में मस्ती करता हो। शायद नहीं। लेकिन ऐसा हुआ है और इसका परिणाम खतरनाक होते-होते रह गया।
हुआ ये कि तैराकी के दौरान मगरमच्छ ने शख्स को दांत मार दिया। फिर क्या, स्विमिंग का मजा ले रहे शख्स को मानो करंट से लग गया हो। वो पानी से कूदकर भागा। TheoShantonas नाम के ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा है, 'जस्ट ए टेस्ट', वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदा दो मगरमच्छ के साथ पानी में है। एक मगरमच्छ उसके पास आता है। वो उसकी बाजू पर दांत मारता है। शख्स फटाफट पानी में से बाहर निकल जाता है।
वीडियो को जिसने देखा वो हैरान रह गया। इस वीडियो को 104.4k से अधिक बार देखा गया है। नेटिजन्स के पास कहने के लिए बहुत कुछ था और यही कारण है कि वीडियो पर बहुत सारे कमेंट भी किए गए हैं।
Just a taste... pic.twitter.com/iUVoLBZjXl
— Theo Shantonas (@TheoShantonas) October 13, 2020
जहीर ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन सागरिका के बेबी बंप ने खोला राज, घर में आने वाला है नन्हा मेहमान!
Comments
English summary
Watch: Alligator attacks man swimming next to it in viral video.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें