Video: बीच सड़क संबंध बनाने लगे ऊंट और ऊंटनी, हुआ ट्रैफिक जाम
बीच सड़क पर संबंध बना रहहे थे दो ऊंट, लोगों ने बना ली वीडियो। 24 घंटे में 1 लाख लोगों ने देखा वीडियो।
नई दिल्ली। दुनिया में बड़े अजीबोगरीब चीजें भरी पड़ी है। कभी-कभी तो ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हो पाता है। ऐसा ही कुछ अरब देश में देखने को मिला, जहां बीच सड़क पर ही दो ऊंट आपस में संबंध बनाने लगे।
दुबई सिटी सेंटर से 40 मील दूरी स्थित सड़क पर दो ऊंट आपस में मैथुन करने लगा। ये सड़क सामान्य तौर काफी व्यस्त होता है। यहां यातायात काफी बिजी होता है, लेकिन बीच सड़क पर ऊंटों को इस हालत में देखकर सड़क पर ट्राफिक जाम हो गया। गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। यहां से गुजर रहे एक बिट्रिश एक्स्पैट ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। वो अपने चार दोस्तों के साथ उसी सड़क से गुजर रहा था। जब उन्होंने दोनों ऊंट को संलिप्तता की स्थिति में देखा तो अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर ली और इसका वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। 30 सेकेंड के इस वीडियो को उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।
इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स के मुताबिक उसने सड़क पर जो देखा वो काफी विक्षिप्त करने वाला था। उसने लिखा है कि वो यहां पिछले दो सालों से रह रहा है, लेकिन आज तक ऐसा उसने कभी नहीं देखा। ऊंटों को इस स्थिति में देखकर उसका मन विचलित हो गया। इस वीडियो को उसने 30 मई को यूट्यूब पर अपलोड किया, जिसके बाद ये वायरल हो गया। 24 घंटों के भीतर ही इसे 107,519 लोगों ने देखा है। आप भी देखिए वीडियो...