आखिर क्यों गधों से खिंचवाई 24 लाख की कार, वीडियो हुआ वायरल

कार कंपनी ने नहीं ठीक करवाई कार तो मालिक ने गधों से खिंचवाई 24 लाख की कार। वीडियो हुआ वायरल।

लुधियाना। इन दिनों गधों को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। हाल ही में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान गधों को लेकर खूब बहस हुई थी तो अब लुधियाना में गधों की चर्चाएं जोर शोर से हो रही है। अब पंजाब के लुधियाना शहर में गधे चर्चा का मुद्दा बन गए है। दरअसल गधों से जब से 24 लाख की कार खिंचवाई गई तब से ये बहस का मुद्दा बन गया।

 WATCH: This man gets his car pulled by two donkeys after the dealers fail to fix problem

गधों द्वारा कार को खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल वारंटी अवधि में रहने के बावजूद कार कंपनी ने कार में आई खराबी को ठीक करने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर कार मालिक नाराज हो गया। नाराज मालिक ने अपना विरोध जताने के लिए तरकीब निकाली। अपना विरोध जताने के लिए उसने अपनी नई कार को गधों से खिंचवाया। कार मालिक ने लुधियाना के सराभा नगर के मुख्य बाजार में घुमवा कर अपना रोष प्रकट किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के कारोबारी अर्चित अरोड़ा ने 24 लाख में स्कोडा कार खरीदी थी। 19 मार्च 2015 को अर्चित अरोड़ा ने ये कार खरीदी, लेकिन कार के सस्पेंशन की समस्या आ रही थी। उन्होंने अपने कार डीलर से इसकी शिकायत की। वारंटी पीरियड में होने के बावजूद कार कंपनी ने उसे ठीक करवाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज अर्चित अरोड़ा ने अपनी कार दो गधों से खिंचवाई और पूरे बाजार में घुमाया। अब ये बात यहां बहस का मुद्दा बन गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+