Viral Video: ट्रेन के नीचे फंसा युवक, लोगों ने बचाने के लिए पूरी ट्रेन पलट दी
चीन के बीजिंग सबवे में के नीचे फंसे एक शख्स को बचाने के लिए लोगों ने पूरी ट्रेन को पलट दी और शख्स को बचा लिया।
बीजिंग। चीन के बीजिंग सबवे में के नीचे फंसे एक शख्स को बचाने के लिए लोगों ने पूरी ट्रेन को पलट दी और शख्स को बचा लिया। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग सबवे के ट्रैक पर एक शख्स अचानक गिर गया। रात करीब 8 बजे लोगों ने देखा कि शख्स रेलवे ट्रैक पर गिर गया।

लोग जब तक उसे बचाते जब तक ट्रेन आ गई। ड्राइवर ने ट्रैक पर युवक को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया।
युवक को फंसा देख लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं निकल पाया तो स्टेशन पर मौजूद लोगों ने मिलकर पूरी ट्रेन को हिलाकर तिरछा कर दिया और शख्स को बचा दिया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और खुश भी। देखिए वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications