Video: शेर के साथ मस्ती करना पड़ा महंगा, बच्ची की जाते-जाते बची जान
नई दिल्ली। शेर जंगल का राजा यूं ही नहीं कहलाता है। चाहे वो जंगल में हो या फिर पिजड़े में शेर तो शेर ही रहता है। इसका एक नमूना सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में देखने को मिला। जेद्दाह स्प्रिंग फेस्टिवल में बच्चे शेर के साथ खेल रहे थे। एक केज के अंदर शेर के साथ खेल रहे थे।

थोड़ी देर तो शेर बच्चों के साथ खेला, लेकिन अचानक शेर ने बच्ची पर हमला कर दिया। फिर क्या था वहां अफरा-तफरी मच गई। बच्चे भागने लगे। वहीं बच्ची को बचाने के लिए ट्रेनर्स भी दौड़े। बच्ची को बचा लिया गया, लेकिन थोड़ी देर के लिए वहां दहशत का मौहाल बन गया। बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। बच्ची को फौरन अस्पतल पहुंचाया गया। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
द सऊदी गैजट के मुताबिक शेर को इंसानों के आसपास रहने के लिए ट्रेन किय़ा गया था, लेकिन अचानक वो शेर हमलावर हो गया। इस घटना के बाद ट्रेनर और इवेंट के आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications