For Daily Alerts
Video: 30 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, सीढ़ी की मदद से बची जान
मुंबई। महाराष्ट्र के गांव में एक मादा तेंदुआ 30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। तेंदुए को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ वन्य विभाग के लोगों ने भी काफी मशक्कत की। महाराष्ट्र के यादवाड़ी गांव के 30 फीट गहरे कुएं में एक 7 साल की मादा तेंदुआ गिर गई। गांववालों ने जब तेंदुए को कुएं में देखा तो फौरन वाइल्डलाइफ SOS और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही टीम फौरन वहां पहुंच गई।
टीम ने तेंदुए को निकालने के लिए पूरा ऑपरेशन चलाया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीढ़ियों के सहारे तेंदुए की जान बचाई गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सीढ़ी को कुएं में रस्सी के सहारे डाला गया फिर उसपर तेंदुए को चढ़ाकर उसे खुले पिंजरे में डालकर बचाया गया। फिर पिंजरे की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।
Comments
English summary
WATCH: 7-year-old leopard rescued from drowning in a 30 feet well in Maharashtra
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें