'मुझे भगाकर ले जाना...' एक बार फिर चर्चा में 10 रुपये का वायरल नोट, ट्रेंड हुई विशाल-कुसुम की लव स्टोरी

10 rupees viral note: एक साल पहले कुसुम नाम की एक लड़की की दास्तां लिखा नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ये नोट लड़की ने अपने प्रेमी विशाल के लिए लिखा था।

Viral note

Viral 10 rupees note: विशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा कर ले जाना। तुम्हारी कुसुम। इस पैगाम के बारे में शायद ही कोई नहीं जानता होगा। ऐसा पैगाम जो एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए लिखा होगा।

चर्चा में वायरल नोट
ये वही मैसेज है, जो आज से एक साल पहले जमकर वायरल हुआ था। और आज भी खूब चर्चा में है। कुसुम का ये नोट विशाल तक पहुंचा या ना पहुंचा हो, लेकिन सोशल मीडिया के कोने-कोने तक जरूर पहुंच गया।

'दो प्यार करने वालों को मिलाना है'
ऐसे में लोगों ने इस नोट की तस्वीरें बड़ी संभाल कर रख लीं। क्या पता वो विशाल की गर्लफ्रेंड की जबरन शादी होने से रोक पाएं। इसके बाद ट्विटर पर मैसेज की बरसात होने लगी। लोग पोस्ट शेयर करने लगे। एक यूजर ने कहा कि किसी भी तरह 26 अप्रैल के पहले ये मैसेज विशाल तक पहुंचना चाहिए। दो प्यार करने वालों को मिलाना है।

विशाल का जवाब हुआ वायरल
अब विशाल-कुसुम की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। 10 रुपये के इस नोट पर लिखी ये कुसुम की रिक्वेस्ट पर लोग जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। इसके बाद एक और 10 रुपये का नोट जबरद्स्त तरीके से वायरल होने लगा। जिसमें लिखा था कि कुसुम मुझे तुम्हारे मैसेज मिल गया है। मैं आऊंगा और तुम्हे ले जाऊंगा। तुम्हारा विशाल।

'जबरन शादी' पर खड़े हुए सवाल
दुल्हन बनने जा रही कुसुम नाम की लड़की को लेकर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक बार फिर एक साल पहले वायरल हुए इस नोट की तस्वीरें चर्चा में हैं। इस बार सवाल ये है कि क्या नोट ने असल में कुसुम की जबरन शादी होने को रुकवाया था। खैर, इस बात को कौन ही जाने कि ये नोट किसी असली लव स्टोरी को लेकर लिखा गया था या फिर यूं ही वायरल होने के लिए। लेकिन लोग एक साल से इस नोट की तस्वीरों को पोस्ट जरूर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+