युवती बाघ के बच्चे पर प्यार लुटाती दिखी, दुलार मिलते ही लिपट गया नन्हा बाघ, Viral Video में देखें मस्ती

Viral Video में महिला को बाघ के शावक को चूमते और उसके साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। viral video woman kissing tiger cubs watch adorable moment

Viral Video के इस दौर में इंटरनेट पर कई बार ऐसे आकर्षक और मनोरंजक वीडियो मिलते हैं, जिन्हें देखना मस्ती से भरने वाला होता है। एक युवती को बाघ के शावकों को चूमते देखकर इंटरनेट और सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने बन बैठे। क्लिप में बेखौफ युवती बाघ के बच्चों को गले लगाती और लाड़ करती नजर आ रही है, जबकि उसके आसपास दूसरे शावक भी आराम फरमाते देखे जा सकते हैं। वायरल वीडियो क्लिप को @tiger-tiger678 नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इंस्टा यूजर्स ने लुटाया प्यार

इंस्टा यूजर्स ने लुटाया प्यार

बाघ के शावकों को चूमती और उससे लिपटी युवती की वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों ने इसे मनमोहक करार दिया। इंस्टाग्राम यूजर्स इस शॉर्ट वीडियो क्लिप को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में भरपूर प्यार लुटाते दिखे।

चौंकाने वाला और रोमांचक

चौंकाने वाला और रोमांचक

बाघ के शावकों को दुलारती युवती की वीडियो देखकर लोगों ने हार्ट वाले पोस्ट किए। कुछ लोगों ने वीडियो देखने के बाद इसे चौंकाने वाला और रोमांचक करार दिया तो कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसे "अद्भुत" मोमेंट करार दिया। एक यूजर ने लिखा, "ओएमजी यह बहुत प्यारा है।"

दुनिया में कितना प्यार और केयरिंग

दुनिया में कितना प्यार और केयरिंग

दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने शावकों को अद्भुत बताया और कहा कि इससे यह पता चलता है कि इस दुनिया में कितना प्यार और केयरिंग दी जा सकती है। एक अन्य यूजर ने कहा कि शावक को मनमोहक और प्यारा बताया तो किसी यूजर ने कहा कि इस प्यारे लम्हे को देखकर और प्यार लुटाने का मन करता है।

जी चाहता है अठखेलियों को देखते रहें

जी चाहता है अठखेलियों को देखते रहें

युवती और शावकों की वीडियो क्लिप को @tiger-tiger678 नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टाइगर के बच्चे से लिपटी युवती और शावक को चूमने वाले मोमेंट को देखकर कई लोगों ने कहा कि ऐसी अठखेलियों को बस देखते रहने का जी चाहता है। वीडियो को 1,300 से अधिक लाइक्स और लगभग 10,000 व्यूज मिल चुके हैं।

नीचे देखें वीडियो-----

वाइल्ड लाइफ एडवेंचर वाली वीडियो

बता दें कि टाइगर आम तौर पर खौफनाक होते हैं लेकिन उसके बच्चों के साथ मस्ती भरे मोमेंट्स के अलावा भी कई वाइल्ड लाइफ मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसी तरह का खतरनाक एडवेंचर वाले वीडियो में एक आदमी को एक मगरमच्छ के साथ डांस करते देखा गया था। एक अन्य वीडियो में महिला शेर को थपथपाती और पुचकारते देखी गई थी। शेर और महिला वाली वीडियो लगभग 11 मिलियन से अधिक बार देखी गई। 6.02 लाख से अधिक लाइक्स मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+