VIDEO: फोटो क्लिक कराने के चक्कर में हाथियों के इलाके में घुसा, गजराज को आया गुस्सा और फिर...
Wild Elephamt chase man: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जंगली हाथी एक शख्स के पीछे गुस्से में दौड़ रहा है। इससे पहले शख्स कुछ तस्वीरें क्लिक करने के चक्कर में हाथियों के इलाके में घुस गया था।
Wild Elephant Video: सोशल मीडिया पर तस्वीरें या फिर वीडियोज पोस्ट करने के चक्कर में लोग कई दफा अपनी जान से भी खिलवाड़ कर बैठते हैं। कई लोगों को जंगली जानवरों के साथ तस्वीरें क्लिक करने का बड़ा शौक होता है। लेकिन जरूरी नहीं आपका ये शौक जानवर को भी पसंद आए।
हाल ही में अपने इसी शौक को लेकर शख्स अभ्यारण्य में जंगल में तस्वीरें लेने के चक्कर में जा घुसा। लेकिन लगता है गजराज को अपने इलाके में किसी का दखल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और हाथी शख्स के पीछे दौड़ने लगा।

पूरा मामला है केरल के वायनाड मुथंगा वन्यजीव अभ्यारण्य का। जहां फोटो क्लिक करवाना एक शख्स को काफी भारी पड़ गया और वो मौत के मुंह से बाल-बाल बचा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स के पीछे एक जंगली हाथी भाग रहा है। हाथी काफी गुस्से में लग रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि आस-पास के लोग काफी शोर मचा रहे हैं। शोर की आवाज सुनने के बाद हाथी को पीछे हटना पड़ा। ये मौत के बहुत करीब था। इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने तमिलनाडु से आए युवक को हिरासत में ले लिया।
देखें वायरल वीडियो...
உயிர் பயத்த காமிச்சுட்டா பரமா!! pic.twitter.com/J9pYUT0Tcy
— கார்த்திக் சதிஸ்குமார் (@kovaikarthee) June 7, 2023
एक बार वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देने लगे। लोगों ने कहा कि ऐसा ही होगा जब आप उनके प्राकृतिक आवास में दखलअंदाजी देने की कोशिश करेंगे। एक यूजर ने कहा कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास का सम्मान और उसका संरक्षम करना जरूरी है। उन्हें अपने स्थान की जरूरत होती है ऐसे में उन्हें परेशान करना सरासर गलत है।
आइये इन शानदार प्राणियों की भलाई के बारे में सोचें और उनके जंगलों में जाने से बचें। वन्यजीवों के साथ हस्तक्षेप करने से परहेज कर हम प्रकृति के संतुलन और सामंजस्य में योगदान दे सकते हैं। एक सुरक्षित और जिम्मेदार दूरी से वन्यजीवों की सुंदरता को संजोएं और उसकी सराहना करें।












Click it and Unblock the Notifications