बुजुर्ग शख्स ने पत्नी को प्यार से खिलाया बिस्कुट, कैमिस्ट्री देखकर दिल हार बैठे लोग, VIDEO
बीते दिनों मुंबई की बारिश में भीगते बुजुर्ग कपल का एक वीडियो खूब सुर्खियों में रहा था। कपल रिमझिम गिरे सावन पर जबरदस्त डांस करता दिखा। ऐसा लगा मानो फिल्म के कैरेक्टर्स ही हों। कपल को देखकर लोगों का दिन बन गया था। ऐसा ही एक कपल इन दिनों सुर्खियों में है।
हाल ही में एक और कपल का वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन ये डांस नहीं कर रहे बल्कि एक दूसरे के पास बैठकर बिस्कुट शेयर कर रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। वीडियो कोलकाता की लोकल ट्रेन का है।

लोकल ट्रेन में बुजुर्ग कपल एक दूसरे से बिस्कुट शेयर करते हुए बात कर रहा है। Kolkatar Frame नाम के एक यूजर ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। इसमें बुजुर्ग कपल एक दूसरे के पास बैठा कुछ बात कर रहा है। देखते ही देखते शख्स बिस्कुट का पैकेट खोलता है और अपनी पत्नी के साथ शेयर करता है।
उसी कंपार्टमेंट में बैठा एक शख्स ये सब देख रहा था। उसने ये खूबसूरत पल अपने कैमरे में कैद कर लिया। पोस्ट होते ही ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। कई लोगों ने वीडियो में हार्ट इमोजी बनाए तो कईयों ने इसे बेहद प्यारा और रोमांटिक बताया। एक ने कहा कि एक ही इंसान से रोज प्यार होना बहुत मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications