'तू क्यों कूदे है बीच में...' जाटनी दादी ने फोन पर लगा दी क्लास, किसी को नहीं छोड़ेंगी अम्मा

Old Woman video: वायरल वीडियो में जाटनी दादी फोन पर व्यस्त टोन सुनने के बाद काफी भड़क जाती हैं और बोल पड़ती हैं कि तुझे बीच में बोलने की क्या ही जरूरत है। दादी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Credit: @rahulprakashIPS/Twitter

Haryanvi Woman Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक जाटनी दादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी किसी को फोन मिला रही है और अचानक भड़क पड़ती है। दादी जिस तरीके से फोन पर वाट लगा रही है, वो काफी खतरनाक लग रहा है। दादी का गुस्सा वीडियो में साफ झलक रहा है। इसे देखने के बाद लोग बस यही सोच रहे हैं कि दादी जिससे बात कर रही होगी, उसका ये सब सुनने के बाद क्या हाल होगा?

दादी ने मिलाया फोन और फिर...
अकसर बड़े बुजुर्ग बड़े ही गुस्सैल होते हैं। वे किसी की नहीं सुनते बस उन्हें अपने हिसाब से चीजें करनी होती है। ग्रामीण इलाकों के लोग अकसर थोड़े चिड़चिड़े भी होते हैं। इसका कारण गांव का माहौल होता है। वीडियो में हरियाणवी बुजुर्ग महिला को दिखाया गया है, जो फोन पर बात कर रही होती है। दादी किसी को फोन मिलाती है और इतने में फोन से आवाज आती है कि जिस व्यक्ति को आप फोन मिला रहे हैं, वो अभी उत्तर नहीं दे रहे हैं। दादी को लगा कि कोई महिला बीच में उन्हें डिस्टर्ब कर रही है। तो ये सुनने के बाद दादी के गुस्से की कोई सीमा नहीं रहती।

खतरनाक है दादी का गुस्सा
दादी को लगता है कि कोई शख्स ये सब बोल रहा है। इतना सुनने के बाद वो भड़क उठती और बोलती है कि तू उत्तर क्यों दे रही है फिर तेरेको क्या पड़ी है उत्तर देने की। दादी का गुस्सा काफी खतरनाक है। अच्छा हुआ कि फोन पर कोई शख्स नहीं था। नहीं तो उसकी क्लास ही लग जाती। दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

'जाटनी की अकड़ ठाडी होया करै'
वीडियो को 80 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। ढेरों लोग इसपर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मगरमच्छ की पकड़ अर जाटनी की अकड़ ठाडी होया करै। वहीं एक और यूजर ने कहा कि सर जी इधर भी एक बंदर ने कुत्ते के बच्चे का अपहरण कर लिया है और फिरौती मांग रहा है।

'कोरोना आ जाबेगा'
एक और यूजर ने कहा कि हुरकुम ऐसे ही मेरी अम्मा है कोरोना की कॉलरट्यून आती थी तो वो पहले खांसी आती थी। मेरी अम्मा बोलती सरकार फोन से कोरोना फैला रही है छोरा ये बंद कर देयो नहीं तो कोरोना आजा बे गो। एक अन्य यूजर ने अम्मा के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि खूबसूरत प्रसंग। बदलाव कितना भी आ जाए दुनिया में लेकिन कुछ आदतों को कभी नहीं बदल सकते।

दादी के वीडियो ने जीता दिल
दादी की डांट का ये जबरदस्त वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। लोग दादी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने वीडियो पोस्ट करने वाले IPS ऑफिसर को कहा कि सर दादी को भी आप ही समझा सकते हो। एक ने कहा कि ये बहुत ही प्यारा है और मुझे बेहद पसंद आया। हट जा बीच से तू कौन है। इसके साथ ही यूजर ने हंसी वाला इमोजी बनाकर पोस्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+