WATCH VIDEO: भारी-भरकम अजगर को मुंह में दबाए बैठा मगरमच्छ, हैरान कर देगा ये अजब-गजब नजारा

Alligator and Python: वायरल वीडियो में अजगर और मगरमच्छ को देखा जा सकता है। आमतौर पर इतने शक्तिशाली और शिकार को आसानी से मार खाने वाले भारी भरकम अजगर को मगरमच्छ ने अपने मुंह में दबा रखा है।

Credit: @wsvn/Twitter

Alligator and Python battle: अजगर को सांपों का राजा कहा जाता है। हिरण हो या फिर जंगल के अन्य जानवर, अजगर की चपेट से कोई बच नहीं सकता। लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है।
(वीडियो-नीचे)

बेहद ताकतवर होता है अजगर
वैसे तो अजगर को बेहद शक्तिशाली माना जाता है लेकिन सोचिये अगर ये ताकतवर जीव ही किसी का निवाला बन जाए तो कैसा होगा। जी हां! एक क्लिप में दिख रहा है कि अजगर को एक मगरमच्छ खा रहा है।

वीडियो में दिखा अनोखा नजारा
वायरल हो रहा वीडियो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाला है। अजगर की ताकत के आगे बड़े-बड़े जानवर हार मान जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है, वो कुछ अलग ही है। बहुत कम ही होता है कि अजगर से कोई पंगा भी ले ले। लेकिन यहां जो दिख रहा है उसमें पंगा लेना तो क्या मगरमच्छ ने अजगर को अपना निवाला ही बना डाला। एवरग्लेड्स की विजिट पर गई फ्लोरिडा की महिला ने जब ये अद्भुत नजारा देखा, तो वो हैरान रह गई।

कैमरे में कैप्चर हुआ ये बेटल
अजगर को खाने वाला ये नजारा महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। NBC2 की रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना बॉयचेव ने एक ऐसा नजारा कैप्चर किया, जिसमें एक मगरमच्छ अजगर को अपने जबड़े में फंसाए बैठा है। इन दोनों के बीच कोई लड़ाई नहीं हो रही। बस मगरमच्छ अजगर को मुंह में दबाए कीचड़ में आराम फरमा रहा है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
हालांकि, एक मगरमच्छ को ऐसे अजगर को खाते देखना जियोसाइंटिस्ट रोसी मूर के लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं थी। लेकिन फिर भी उन्होंने माना कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। भूवैज्ञानिक ने बताया कि सांप मगरमच्छों का पसंदीदा भोजन होते हैं। हालांकि मगरमच्छ बड़े सांप या फिर ये बड़े सांप मगरमच्छों का शिकार कर सकते हैं। दोनों के पास लगभग समान ताकत ही होती है।

हैरान करने वाला है वीडियो
घड़ियालों और मगरमच्छों के व्यवहार का अध्ययन करने वाले मूर इसके बारे में समझाते हैं कि जब एक मगरमच्छ अपना सिर हिलाता है और अपने शिकार को पटकता है, तो उसका मकसद अपने खाने के छोटे-छोटे टुकड़े करना होता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर मगरमच्छ औऱ अजगर का ये वीडियो लोगों के लिए हैरान कर देने वाला साबित हो रहा है।

यहां देखें वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+