Pet Dog की समझदारी से टला बड़ा हादसा, आग लगने के बाद ऐसे बचाई पूरी परिवार की जान, हैरान कर देगा Video
Pet Dog Saved Family Life: घर पर अक्सर लोग जानवरों को पालते हैं, लेकिन जो सबसे वफादार होता है वो कुत्ता होता है। कुत्ता अपने मालिक पर कोई संकट आने पर उसके लिए जान देने का हौंसला रखता है। अब ऐसे ही एक पालतू कुत्ते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
कुत्ते की गिनती वफादार होने के साथ-साथ समझदार जानवरों में होती है। इंटरनेट पर इनके तमाम उदाहरण हैं। अब इसी कड़ी में एक कुत्ते की समझदारी का ताजा नमूना सामने आया है, जिसने पूरे परिवार की जान बचा ली है।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या
वायरल वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है, जिसे इंस्टाग्राम पर सच कड़वा है (sachkadwahai) नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक कुत्ते की समझदारी ने पूरे घर और परिवार को बचा लिया।
इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्जिंग के दौरान लगी आग
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता घर के अंदर चौक में खाट पर बैठा हुआ है और पास ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज हो रहा है, लेकिन अचानक से इलेक्ट्रिक स्कूटर के पास बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है।
कुत्ते ने दिखाई समझदारी और ऐसे रोकी आग
आग अचानक से बड़ी होने लगी है। और पास में स्कूटर के ऊपर कपड़े भी रखे हुए हैं। जिसको खाट पर बैठा कुत्ता बड़ी ही गौर से देखता है और फिर बिना देर किए वो वहां आग के पास जाता है। इसके बाद कुत्ता अपने मुंह से उस बिजली के बोर्ड को खींचता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ऐसे में जब तक कुत्ता आग को पूरी तरह से नाकाम नहीं करता, तब तक तार को स्कूटर से दूर करता रहा है। इतने में आग शांत हो जाती है और कुत्ता वापस अपनी जगह आकर बैठ जाता है। इस तरह कुत्ते की सूझबूझ से पूरे घर में आग लगने से बच जाती है।
3 दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 76 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। वहीं लोग इस कुत्ते की अक्लमंदी और समझदारी को सलाम करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications