WATCH VIDEO: स्कर्ट और बिकिनी पहनकर खूंखार जानवर के साथ घूमने लगी महिला, लोग बोले- 'चीता को देखो बॉयज'
Woman with leopard: वायरल वीडियो में स्कर्ट और बिकिनी पहने महिला बाड़े के अंदर चीते के साथ चल रही है। महिला की ड्रेस ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खूब खींचा।

Girl walking with leopard: आजकल सोशल मीडिया पर लोग एक से बढ़कर एक कंटेंट पोस्ट करते हैं। कई पोस्ट देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक पोस्ट उस वक्त वायरल हो गया, जब एक महिला चीता के साथ घूमने लगी।
(वीडियो-नीचे)
चीते के साथ घूमने लगी महिला
वीडियोज शेयर कर आजकल लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे हैं। ऐसे कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद हैं। इसी कड़ी में एक महिला ने चीते के साथ घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
कटआउट ड्रेस में आई नजर
वीडियो में जो महिला दिख रही है, उसने कटआउट ड्रेस पहना हुआ है। बिकिनी और स्कर्ट पहने महिला पिंजरे के अंदर बाघ के साथ घूम रही है। चीते के साथ घूम रही महिला का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। बिना डरे वो चीते के साथ आराम से घूम रही है। कई लोगों को महिला का कॉन्फिडेंस तो कईयों को ड्रेस काफी पसंद आ रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहा ये वीडियो सिधिका शर्मा नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर होने के बाद से 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। बता दें कि सिधिका शर्मा आर्टिस्ट हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
हैरत में पड़ गए लोग
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि बाघ का क्या रंग है। वहीं एक ने कहा कि ये बाघ को प्यार कर रही है, अगर बाघ पास आ गया तो परेशानी में पड़ जाएगी। वहीं कई लोगों ने कहा कि लड़की को नहीं बल्कि बाघ को देखो। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
लोगों पर चढ़ा वायरल होने का बुखार
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई इन्फ्लुएंसर्स इन वीडियोज से अच्छी-खासी कमाई भी करते हैं। ऐसे में वायरल होने का बुखार कई लोगों पर बीते कुछ समय से चढ़ने लगा है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications