'तौबा-तौबा, खूबसूरत पत्नी को ऐसे कौन सबक सिखाता है', केबल कार पर पति ने किया ऐसा काम, सब हैरान

पाकिस्तान के एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें पति की हरकत देखकर लोग नाराज हो गए। वैसे देखने में लग रहा कि ये वीडियो मजाक के लिए बनाया गया है।

 Pakistan

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा। जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी के साथ केबल कार में गया। इसके बाद उसने उससे माफी मंगवाने के लिए जो काम किया उसे देख सब हैरान हैं। वैसे तो ये एक मजाक था, लेकिन बहुत से लोगों ने शख्स की आलोचना कर दी। (वीडियो-नीचे)

हटाने लगा ग्रिल

हटाने लगा ग्रिल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ ओपन केबल कार में था, जिसमें आगे एक सुरक्षा ग्रिल लगी हुई थी। कुछ ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शख्स ग्रिल को हटाने लगा, जिससे उसकी पत्नी डर गई। उसने कहा कि- अगर आप भी अपनी पत्नी से बदला लेना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। फिर उसने पत्नी से हर चीज के लिए माफी मांगने को कहा।

लड़की ने छुए पैर

लड़की ने छुए पैर

लड़की ने अपने पति को अल्लाह का भी वास्ता दिया, लेकिन वो उसे डराता रहा। आखिर में लड़की ने हर चीज के लिए माफी मांग ली और उसके पैर भी छुए। वैसे कपल ने ये नहीं बताया कि ये अचानक वीडियो बनाया गया था या फिर स्क्रिप्टेड था, लेकिन बहुत से लोगों ने इसे देखकर लड़के की आलोचना की।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

एक शख्स ने लिखा कि इसके अकाउंट को देखने के बाद लगता है कि इसे बड़ी फटकार की जरूरत है। ये बिल्कुल बेवकूफी भरा काम था। उसे शर्म आनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान पर्यटन, क्या आप गंभीरता से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं? आप को शर्म आनी चाहिए। वहीं ओसामा नाम के एक शख्स ने लिखा कि दुनिया 21वीं सदी में जी रही, लेकिन कुछ लोग आज भी पुराने खयालात वाले हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इसे मजाक ही मान रहे। एक शख्स ने लिखा तौबा-तौबा...अपनी खूबसूरत पत्नी को ऐसे कौन सबक सिखाता है।

Recommended Video

    Donkey Gift: Pakistan के YouTuber ने नई नवेली Wife को Gift किया 'गधा' | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+