Video: गुस्से में हाथी की तरफ बढ़ा गैंडा, गुस्साए गजराज ने मारी जोरदार पटकी फिर...
Elephant and Rhino video: वायरल वीडियो हाथी और गैंडे का है, जिसमें हाथी की ओर एक गैंडा बढ़ता है। वीडियो में देखें कौन जीता वर्चस्व की लड़ाई?

Rhino and Elephant fight: जंगल की दुनिया बड़ी ही दिलचस्प है। यहां अगर एक खुद को शेर समझता है तो उसका सवाशेर निकल ही आता है। गैंडे की बात करें तो गैंडा अपने भारी भरकम शरीर से किसी भी जानवर को भगा सकता है। गैंडे का शरीर देखकर कोई जानवर उससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं करता।
गैंडे के साथ-साथ हाथी भी भारी-भरकम शरीर वाले जानवरों में से एक है। हाथी को दूर से देखकर जंगल का राजा शेर भी भाग जाता है। अब सोचिये अगर ये दोनों जानवर आपस में टकरा जाएं तो क्या होगा? इस लड़ाई का परिणाम देखने के लिए चलिये आगे बढ़ते हैं। (वीडियो-नीचे)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी और गैंडे का आमना-सामना हो गया। दोनों में ताकत भी जबरदस्त। ऐसे में कहा नहीं जा सकता कि जीत किसकी होगी। अगर बड़े जानवर आक्रामक हो जाएं तो उनकी शक्ति भी बढ़ जाती है। लेकिन यहां दोनों ही गुस्से में नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि गैंडा गजराज के सामने गुस्से में खड़ा है। वो हाथी पर हमला करने की कोशिश भी करता है। गैंडा इलाके में अपना दबदबा दिखाने की भरपूर कोशिश में लगा रहता है। इसके बाद हाथी को भी गुस्सा आ जाता है और वो गैंडे की तरफ बढ़ता है। हाथी का गुस्सा देख गैंडे को समझ आ जाता है कि इससे आगे बढ़ना ठीक नहीं है। देखते ही देखते गैंडा वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।
वर्चस्व की लड़ाई का ये दिलचस्प वीडियो आईएफएस अफसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा कि क्लैश ऑफ टाइटन्स। शुरुआत में हाथी और गैंडा दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अपने सामने खुद से दोगुने बड़े हाथी को देखकर भी गैंडा पूरी कोशिश करता है कि वो लड़ाई जीते। पहले वो गुस्से में आगे बढ़ता भी है। लेकिन इसके बाद जब हाथी को गुस्सा आता है तो वो उसे दबोच लेता है। ऐसे में गैंडा पलटी खा जाता है और उसके लिए अपनी जान बचानी मुश्किल हो जाती है।
यहां देखें वीडियो...
गैंडा जैसे-तैसे खड़ा होता है और देखते ही देखते युद्धस्थल से भाग जाता है। इस पूरे वीडियो में हाथी काफी अलर्ट मोड पर दिखाई देता है, मानो वो किसी भी अनहोनी के लिए तैयार खड़ा हो। ऐसा लग रहा था गुस्साए गजराज ने गैंडे को उठाने की कोशिश की थी। लेकिन गैंडा अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। कई लोगों ने इस वीडियो की लोकेशन पता करने की कोशिश भी की। कईयों ने दावा किया कि ये वीडियो नामीबिया का है।












Click it and Unblock the Notifications