बारिश में शादी करते हुए जोड़े का Video Viral, परफेक्ट अरेंजमेंट को देखकर यूजर्स बोले- 'वाह'
बारिश में एक जोड़े को शादी की रस्में निभाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई डांसर के बीच एक जोड़ा शादी की रस्में निभा रहा है।

सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों में डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। वहीं, इंटरनेट पर अभी एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़ा बारिश के दौरान शादी की रस्में करता दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आज के इस दौर में हर इंसान अपनी शादी को स्पेशल बनाने की सोचता है। अपने जीवन के इस खास अनुभव को और भी खास बनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम करता है। लेकिन, एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के माहौल में वर वधू शादी की रस्में निभाते नजर आते हैं, जबकि साइड डांसर अपना डांस करती नजर आ रही हैं। खास सजावट के बीच आतिशबाजी और डांसर ने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए।
इस वीडियो पर यूजर्स अपने हिसाब से अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इस पल पर मजाकिया अंदाज में कहता नजर आ रहा कि जरूर आपने कढ़ाई में खाना खाया होगा जो ये बारिश हो रही है। वहीं, कुछ लोग अपनी शादी में भी ऐसे ही पल की ख्वाहिश जताते हुए, कमेंट्स करते दिखाई दिए।
इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई वीडियो पर बेशुमार प्यार लुटा रहा है। खबर बनाए जाने तक इस वीडियो पर 7,61,567 लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही इसे इंस्टाग्राम पर anchor_jk नाम की ID से शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications