खबर आपके काम की... क्या हाथ का ये हिस्सा दबाने से तेज हो जाएगी नजर? वायरल वीडियो का ऐसे हुआ भांडाफोड़
कई ऐसी शारीरिक परेशानियां होती हैं, जो हर किसी के साथ देखने को मिलती हैं। ऐसे में इंसान इन परेशानियों से निजात पाने के लिए अकसर उपाय ढूंढता रहता है। कई बार सोशल मीडिया के जरिये ऐसे उपायों पर नजर पड़ जाती है, जिनके कारगर होने की गारंटी तो नहीं होती मगर इंसान परेशानी से तंग आकर इन्हें करने लगता है।
बीते दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें हाथ से एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर कुछ परेशानियों से निजात पाने का दावा किया जा रहा था। ऐसे वीडियोज होते भी काफी रुचिकर हैं, कि इंसान बैठे-बैठे अपनी उंगली दबाने से हिचकिचाता भी नहीं है।

वीडियो में दावा किया जा रहा था कि हाथ में कुछ ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जिन्हें दबाकर आप छोटी-मोटी परेशानियों से चुटकियों में निजात पा सकते हैं। जैसे कि मुंह से बदबू आना, ठंड लगना, गले की खराश और सिर दर्द आदि। इसके अलावा भी काफी कॉमन परेशानियों की इस वीडियो में जिक्र था।
अब एक जाने-माने चिकित्सक ने ऐसे दावों को खारिज करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये पूरी की पूरी जानकारी गलत है। ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने आगे लिखा कि हाथों को दबाने से बस हाथ को आराम मिलता और कुछ भी नहीं।
इस पोस्ट को सेव करके सुरक्षित कर लें, डॉक्टर की जरूरत नही पड़ेगी।
— VAIDIC BHARAT (@vaidic_1) December 29, 2023
ज्यादा से ज्यादा " रिपोस्ट " करें 🙏https://t.co/lZ9vr2Ipbl pic.twitter.com/rygsiGVm8m
आगे कहा गया कि आप ख़ुद सोचिये की अगर हाथ को दबाने से इतना कुछ होता तो उनलोगों में क्या होता है जिनका हाथ किसी कारण काटना पड़ता है? क्या उनके हृदय या लिवर या आंखों पर कुछ पड़ता है? लोगों की बेवक़ूफ़ी अंतहीन है.!!!!
इस पोस्ट पर लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोग चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में ऐसी बेवकूफ करते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए कई बार हमारे पास शब्द भी नहीं होते।
पूरी की पूरी जानकारी ग़लत है।
— Dr Anuj Kumar (@dranuj_k) December 29, 2023
हाथों को दबाने से बस हाथ को आराम मिलता और कुछ भी नहीं।
आप ख़ुद सोचिये की अगर हाथ को दबाने से इतना कुछ होता तो उनलोगों में क्या होता है जिनका हाथ किसी कारण काटना पड़ता है? क्या उनके हृदय या लिवर या आँखों पर कुछ पड़ता है?
लोगों की बेवक़ूफ़ी अंतहीन… https://t.co/pb4iSrilaj
एक यूजर ने कहा कि कई गंजे लोग तो सालोंसाल अपने नाखून घिसते रहते हैं मगर उसका उनके शरीर पर कोई भी असर नहीं होता। हर चीज हर जगह असर नहीं करती है। ऐसे में इन चीजों के चक्कर में कतई ना पड़ें।












Click it and Unblock the Notifications