Viral Video News: दुल्हन को छोड़ दूल्हे की नजर IPL पर, शादी तो होती रहेगी मैच नहीं छूटना चाहिए! वीडियो वायरल
Viral Video News: इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग तरह-तरह के रीएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो में एक दूल्हा अपनी ही शादी में दुल्हन को छोड़ मैच स्कोर देख रहे हैं! इस पर एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि शादी तो होती रहेगी पर IPL नहीं छूटना चाहिए!
आजकल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहाँ सुबह से लेकर रात तक कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। जैसे ही आप ऐप खोलते हैं, स्क्रॉल करते-करते ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो या तो चौंका देते हैं, हंसा देते हैं या फिर सोच में डाल देते हैं।

दुल्हन को छोड़ दूल्हे की नजर IPL पर
हर दिन जुगाड़ से लेकर जज्बात तक, स्टंट से लेकर स्टाइल तक और डांस से लेकर ड्रामा तक-हर तरह के कंटेंट की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन इन सबमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो इतने यूनिक होते हैं कि इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। जिसने भी देखा, बस देखता ही रह गया!
शादी चाहे किसी से भी हो प्यार तो क्रिकेट से ही है
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तोजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं - "भाई, शादी चाहे किसी से भी हो प्यार तो क्रिकेट से ही है! वीडियो में एक दूल्हा शादी की रस्म निभाने के लिए बैठा है। सामने पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं, पूजा का सारा सामान सजा हुआ है, रिश्तेदार मौन धारण किए हैं - लेकिन दूल्हा की नज़र नीचे फोन पर टिकी है।
जैसे ही वीडियो बनाने वाले ने ज़ूम इन किया, सब समझ आ गया। शादी के मंडप में बैठे हैं, लेकिन दिमाग पूरा का पूरा IPL मैच में डूबा है। अपनी ही शादी में मैच स्कोर देख रहे हैं! इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर desikhabari नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शादी के दिन भी अपनी पसंदीदा टीम का मैच मिस नहीं होना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा- शादी तो होती रहेगी लेकिन मैच नहीं छूटना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications