Viral Video: सीढ़ियों पर सिर पर ड्रिंक के 10 ग्लास देखकर चकराया माथा, फुटबॉल स्टेडियम में दिखा कमाल का बैलेंस
सोशल मीडिया पर फुटबॉल स्टेडियम की सीढ़ियों पर कमाल का बैलेंस दिखाने वाली वीडियो वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी मैच के दौरान येलो कलर की ड्रिंक से भरे ग्लास लेकर सीढ़ियां चढ़ रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिरामि़ड के शेप में रखे गए ड्रिंक के ग्लास में सबसे नीचे एक ग्लास रखा है। नेटिजन्स बैलेंसिंग के इस कमाल की परफॉर्मेंस देखने के बाद वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

दरअसल, एक व्यक्ति मैच में ब्रेक के समय सीढ़ियां चढ़ते समय, लबालब भरे हुए 10 मगों को अपने सिर के ऊपर रख कर सामने आया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी के बीच इस व्यक्ति ने अविश्वसनीय संतुलन कौशल से लोगों का ध्यान खींचा।
वीडियो की लोकेशन की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो पहले टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था। बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो भी काफी पॉपुलर हुई। लाखों लोग इस क्लिप को देख चुके हैं।
इंस्टा के कैप्शन में लिखा है, "ऐसा करने का यह एक तरीका है!" क्लिप में दिख रहे शख्स को सिर पर एक के ऊपर एक मग रख कर चार स्तरीय उल्टा पिरामिड बनाते देखा जा सकता है। हुआ है।
हजारों दर्शकों के शोर के बीच सावधानी से सीढ़ियों पर ऊपर चढ़ते समय शख्स के चेहरे पर शांत भाव दिखा। ऐसा लगा इस तरह की बैलेंसिंग एक्ट उसके लिए बाएं हाथ का खेल हो।
नेटिजन्स ने इस कमाल के टैलेंट को देखकर सोशल मीडिया कमेंट्स में लिखा, उस आदमी में कुछ "असली प्रतिभा" है। एक यूजर ने सवाल किया कि इस वीडियो को देखने के बाद किसी का भी माथा चकरा सकता है।
एक यूजर ने कहा कि उसने अभी-अभी असली टैलेंट को देखा है। एक और यूजर ने कहा कि इतने ग्लास वह अपने हाथों से भी नहीं पकड़ सकता है। बैलेंसिंग एक्ट में टैलेंट की तारीफ करने वाले यूजर्स की संख्या सबसे अधिक रही।
बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर (@football.newz) हैंडल से विगत 2 जून को पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इसे 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। सिर पर ग्लास बैलेंस करने का एक्ट बेहद पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications