Video: शिकार पकड़ने के लिए तेंदुए ने मारी ऐसी छलांग, देखकर लोगों के उड़े होश
नई दिल्ली। शिकार की तलाश में अब भारत के कई इलाकों में तेंदुए रात के समय शहर में घुस जाते हैं। यह ना सिर्फ उन जंगली जानवरों को लिए खतरनाक है बल्कि इंसानों के लिए भी यह बड़ी समस्या है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ शिकार की तलाश में एक सोसाइटी में घुस जाता है। इस दौरान वह एक कुत्ते का पीछा करता है जिसे पकड़ने के लिए तेंदुए ने ऐसी छलांग लगाई जिसे देख लोग दंग रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर भारतीय वन सेवा के सुशांत नंदा ने सोमवार को पोस्ट किया था। 8 सेकंड के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। तेंदुए का अपने शिकार का पीछा करते हुए यह अविश्वसनीय वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटेज एक घर के मेन गेट पर सीसीटीवी की है। वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।
शिकार को पकड़ने के लिए मारी छलांग, लोग हैरान
वीडियो में करीब पांच फीट ऊंटा लोहे का गेट दिखाई दे रहा है जिसे कूद कर पार करना किसी इंसान के लिए तो नामुमकिन लगता है। वीडियो के शुरू में संभवतः एक कुत्ता या एक बिल्ली अपनी जान बचाते हुए गेट के नीचे से बाहर की ओर भागता है। तभी उसका पीछा कर रहे तेंदुए ने गेट एक छलांग में ही पार कर दिया। तेंदुए की इस फूर्ती को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। खबर लिखे जाने तक वायरल वीडियो को 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
10 फीट तक उछल सकता है तेंदुआ
अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए सुशांत नंदा ने कैप्शन में कहा, 'अस्तित्व के लिए संघर्ष। ऊंची छलांग मारता हुआ तेंदुआ, अपने पसंदीदा शिकार में से एक का पीछा करते हुए।' सुशांत नंदा ने कैप्शन में बताया कि एक तेंदुआ 20 फीट से अधिक लंबी छलांग लगा सकता है और 10 फीट की ऊंचाई तक उछल सकता है।
तेंदुए को पसंद होते हैं कुत्ते
वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि तेंदुआ शिकार को पकड़ने के अपने प्रयास में पूरी तरह से सफल रहा या नहीं क्योंकि वीडियो तेंदुए की छलांक के बाद की खत्म हो जाती है। सुशांत नंदा के वायरल वीडियो को 1,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपने विचार साझा किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तेंदुए को कुत्ते पसंद होते हैं और वह नियमित रूप से उनका शिकार करते हैं।'
12 साल के लड़के को दबोचकर भागने लगा तेंदुआ
गुजरात में इंसानों पर शेर-तेंदुए के हमले कहीं न कहीं होते ही रहते हैं। यहां पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों में अब तक काफी बच्चे बुजुर्ग जंगली पशुओं का शिकार बन चुके हैं। ताजा घटना पंचमहाल जिले की है, जहां एक तेंदुए ने खेत पर चारा ले रहे 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। वहीं, पास में उसकी मां और बहन भी मौजूद थीं। तेंदुए को देखकर उन्होंने लड़के को बचाने की कोशिश की। किसी तरह वे कामयाब हो गईं, हालांकि तब तक तेंदुए के हमले में 12 साल का लड़का काफी जख्मी हो गया था। जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया।
Struggle for existence. Leopard on its heels, chasing one of its favourite prey.
A leopard is known to leap over 20 feet and can jump up to 10 feet into the air. Such a powerful big cat.. pic.twitter.com/tZ3rjVJTmP
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 26, 2020
यह भी पढ़ें: भाई के साथ बहनें खेत पर घास लेने गई थीं, तभी आ गया तेंदुआ, उसने 10 साल के बच्चे को मार डाला