'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई': बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया भारी भरकम ट्रक, नहीं आई एक भी खंरोच...देखें Vide

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट से जुड़ा बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक बड़ा सा ट्रक महिला को पीछे से टक्कर मारता है और उसके उपर से गुजर जाता है। ट्रक गुजरने के बाद महिला खड़ी हो जाती है। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी महिला को एक खरोज तक नहीं आती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे का

वायरल वीडियो तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे का

वायरल वीडियो तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे का है। वीडियो 2 दिसंबर का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला तिरुचेंगोडे स्थित बस स्टॉप की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक पीले रंग का ट्रक आता है और महिला को टक्कर मार उनके ऊपर से गुजर जाता है। वीडियो में साफ जाहिर होता है कि ट्रक ड्राइवर गाड़ी मोड़ते वक्त महिला को देख नहीं पाया और हड़बड़ी में महिला को भी कुछ समझ नहीं आया तब तक ट्रक उसे टक्कर मार देता है।

इतने बड़े हादसे के बाद सुरक्षित बची महिला

इतने बड़े हादसे के बाद सुरक्षित बची महिला

वीडियो में वह रोड़ पर गिर जाती हैं और पूरा ट्रक उसके उपर से निकल जाता है। उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग अचंभित रह जाते हैं। थोड़ी देर बाद खुद ही उठकर बैठ जाती है। ट्रक भी थोड़ी दूरी पर जाकर रूक जाता है और आस-पास वाले महिला की मदद के लिए दौड़ते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबित ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला बिल्कुल सुरक्षित है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसके बाद ये वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देख लोग इसे भगवान का चत्मकार बता रहे है। यह वीडियो ट्विटर पर CGTN ने शेयर किया, जिसे खबर लिखे जाने तक 9 हजार से अधिक व्यूज और 141 लाइक्स मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+