Dog Chases Ambulance: रील नहीं ये है रियल का 'मोती'! मालिक के लिए दांव पर लगाई जान, दिल छू लेगा ये VIDEO

Dog Chase Ambulance Video: जैकी श्रॉफ की 'तेरी मेहरबानियां' फिल्म तो आपको याद ही होगी। फिल्म में कुत्ते मोती ने जो किरदार निभाया था, जो काफी शानदार था। अपने मालिक की मौत का बदला जिस तरह से मोती ने लिया, वो भावुक कर देने वाला था।

ये तो रही फिल्मी दुनिया की बात, मगर आज हम आपको ऐसा ही एक मामला बताएंगे, जहां उस रील लाइफ के मोती जैसा ही एक कुत्ता लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। कहते हैं कुत्ते जितना वफादार कोई नहीं होता। वाकई इंसानों को इन बेजुबानों से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

dog

बेजुबान ने जीता दिल (Loyal dog chases ambulance)
ऐसी कई घटनाओं में इन बेजुबानों ने तभी करके दिखाया है कि ये इंसानों के कितने वफादार होते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया हुआ, जब एक कुत्ता मालिक के बीमार पड़ने पर इतना परेशान हुआ कि उसने जो किया, वो चर्चा का विषय बना हुआ है।

एंबुलेंस के पीछे भागा वफादार (Dog run after Ambulance)
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता एंबुलेंस के पीछे दौड़ रहा है। एंबुलेंस में उसका मालिक भी है, जो गाड़ी के पीछे लगातार दौड़े जा रहा है। जब कुत्ता दौड़ते दौड़ते थक गया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और कुत्ते को उसके अंदर बैठा लिया।

चालक की तारीफ कर रहे लोग (Heartwarming Dog Video)
कुत्ता भी तभी चैन की सांस लेता है, जब ड्राइवर उसे गाड़ी में बैठा देता है। अब सोशल मीडिया पर ये शानदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इस क्लिप को दिल छू लेने वाला बताया है। कई लोगों ने एंबुलेंस चालक की जमकर तारीफ की।

ड्राइवर ने जीते लाखों दिल (Dog Chase Ambulance)
ताराबुल नामक एक एक्स यूजर ने 27 सेकंड की क्लिप शेयर की है, जिसे 3 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, जिससे सोशल मीडिया यूजर बहुत इमोशनल हो गए हैं। वीडियो में कुत्ते को एम्बुलेंस के पीछे भागते हुए दिखाया गया है, जब तक कि उसे एक दयालु ईएमएस कर्मचारी ने अंदर जाने नहीं दिया।

वायरल हो रहा ये पोस्ट (Dog Emotional Video)
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि एक कुत्ता अपने मालिक को ले जा रही एम्बुलेंस के पीछे भाग रहा था। जब एंबुलेंस चालक को इसका एहसास हुआ, तो उसे अंदर जाने दिया गया। दिल जीत लेने वाले इस काम ने ऑनलाइन कई लोगों के दिलों को छू लिया है।

'इंसान नहीं डिजर्व करते कुत्ते' (Dog Heart Warming Video)
पोस्ट पर किये कमेंट्स में कुत्तों की वफ़ादारी और पवित्रता के लिए दर्शकों की तारीफ साफतौर पर झलकती है। एक कमेंट में लिखा था कि इंसान कुत्ते डिजर्व नहीं करते हैं। वे हमारे लिए बहुत अच्छे हैं। वीडियो देखने वाले कई लोगों की यह भावना उनके साथ जुड़ गई।

वीडियो के जवाब में कई यूजर्स ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। एक शख्स ने बताया कि मेरी प्यारी बहन घर पर ही मर गई और जब उसे ले जाने के लिए एम्बुलेंस में रखा गया, तो उसका जर्मन शेफर्ड एम्बुलेंस के पीछे भागता रहा। यह दिल दहला देने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+