बेटे की शादी में चलकर आया मृतक पिता! आखिर कैसे वर-वधू को दिया आशीर्वाद?
Viral Video: मां-बाप को खोना इस दुनिया का सबसे बड़ा दुख है। जो इस दुख से गुजरता है, उसी को पता होता है कि इससे उबर पाना कितना मुश्किल होता है। अकसर कई माता पिता का सपना होता है कि वे अपने बच्चों की शादी देख लें। मगर हाल ही में एक शख्स की ये इच्छा अधूरी रह गई मगर उसके बेटे की शादी में जो हुआ, वो अपने आप में हैरानी भरा मामला है।
दरअसल एक शख्स की शादी हुई तो जाहिर तौर पर वो अपने पिता को याद करने लगा। शख्स की शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी होने वाली पत्नी संग खड़ा है। मगर फिर कुछ ऐसा होता है कि शख्स रोने लगता है। उसे रोता देख शादी में आया हर शख्स इमोशनल हो पड़ता है।

दरअसल, शादी में शख्स के मृत पिता उसे आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उन्होंने चलकर अपने बेटे को आशीर्वाद दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। तो चलिये जानते हैं कि इस मामले की सच्चाई क्या है।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में वो सब संभव है, जो हम सोच सकते हैं। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, पिता असलियत में जिंदा नहीं हुआ मगर टेक्नोलॉजी ने उन्हें जिंदा कर दिया। जी हां! जियो के डिवाइस के जरिये एआई टेक्नोलॉजी की मदद से शख्स अपने पिता को देख सका। इस दौरान वो चलकर आते हुए अपने बेटे को आशीर्वाद देते दिख रहे थे। बेटे की आंख में आंसू थे।












Click it and Unblock the Notifications