Viral video: मैं वापस आऊंगा...बच्चे ने गाया सोनू निगम की आवाज में सुरीला गाना, जानें कौन है ये लिटिल सिंगर
बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉर्डर फिल्म का गाना बच्चा गाता हुआ सुनाई दे रहा है। बच्चे की आवाज की तुलना लोग सोनू निगम से लोग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के आने के बाद से किसी भी हुनरमंद या कालाकार का टैलेंट मंच का मोहताज नहीं रहा है। सोशल मीडिया की वजह की गांव, गली मोहल्ले काा टैलेंट भी सामने आया और खूब नाम कमाया, कई तो इतने पॉपुलर हुए कि उन्हें बड़ा ब्रेक तक मिला। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक और प्रतिभाशाली बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से बच्चे ने मशहूर सिंगर सोनू निगम के गाने की आवाज की हूबहू कापी कर दी है। इस बच्चे की जमकर तारीफ हो रही है।
बच्चे ने गाया सोनू निगम का सुरीला गाना
दरअसल, ये वीडियो आईएएस ऑफीसर डॉ सुमिता मिश्रा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें ये बच्चा स्कूल यूनिफार्म में सोनू निगम और रूप कुमार राठौर का गाया हुआ फेमस गाना गा रहा है, ये वो ही गाना है जिसने 1997 में तहलका मचा दिया था।
आईएएस अधिकारी ने शेयर किया ये वीडियो
आईएसएस अधिकारी मिश्रा ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में हिंदी में लिखा प्रतिभा हर जगह है। अद्भुत। इतनी छोटी उम्र और ऐसी अद्भुत प्रतिभा! इसके साथ हाथ जोड़ने वाल इमोजी भी शेयर किया है।
बच्चे की सुरीली आवाज ने जीता दिल
ये गाना बॉर्डर फिल्म का मैं वापस आऊंगा .... देशभक्ति के इस गाने को गाकर इस बच्चे ने अपनी सुरीली आवाज और पूरे इमोशन से गाकर सभी का दिल जीत लिया है।
बच्चे ने दी सोनू निगम आवाज को टक्कर
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बच्चे की सुरीली आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि आईएसएस अधिकारी सुमिता मिश्रा ने ये काफी पुराना वीडियो शेयर किया है, लेकिन बच्चे की आवाज पर लोग मोहित हो गए हैं। इतना ही नहीं बच्चे की आवाज की तुलना लोग फेमस सिंगर सोनू निगम से कर रहे हैं।
बिना किसी म्युजिक के गाया गाना
बच्चे की गाने की बात ये है कि ये बच्चा बिना किसी म्युजिक इनस्ट्रूमेंट के भीड़ के बीच में माइक पर गाना गा रहा है। भीड़ में खड़े लोग तालियां बजा रहे हैं, वहीं कुछ लोग बच्चे के टैलेंट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं।
जानें कौन है ये टैलेंटेड लड़का
वीडियो में नजर आ रहा ये बच्चा नेपाल का रहने वाला है, जिसका नाम प्रीतम आचार्य है। प्रीतम भारत के मशहूर शो सारे गा मा पा लिटिल चैम्प 2019 में नजर आ चुके हैं। बच्चे ने शो में दूसरा नंबर हासिल किया था।
प्रतिभा हर जगह है। अद्भुत ।
इतनी छोटी उम्र और ऐसी अद्भुत प्रतिभा! 🙏 pic.twitter.com/Eq31Cpa2RV
— Dr Sumita Misra IAS (@sumitamisra) May 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications