Video: दिल दहलाने वाली घटना, जिपलाइन से 40 फीट नीचे गिर गया 6 साल का बच्चा, मचा हड़कंप

मेक्सिको से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मनोरंजन पार्क में छह साल का एक लड़का दूसरी जिपलाइन से 40 फीट नीचे गिर गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। अपने बच्चे को गिरता देख परिवार जोर-जोर से रोने लगा। आस पास खड़े लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े। परिवार ने इसके लिए वहां के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

जानें क्या है घटना
दरअसल, एक 6 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ मनोरंजन पार्क में आया था। जहां वह एडवेंचर का मजा लेने के लिए 40 फीट ऊंची जिपलाइन पर चढ़कर तार के सहारे लटककर एक साइड से दूसरी साइड आ रहा था। इस दौरान बच्चा बिल्कुल नहीं डर रहा था। लेकिन अंतिम छोड़ पर पहुंचने से पहले उसकी रस्सी टूट गई जिससे वह 40 फीट नीचे आ गिरा। हालांकि बच्चे को जानलेवा चोट नहीं लगी क्योंकि वह कृत्रिम पूल में गिरा था जहां पानी भरा हुआ था। बच्चा के गिरते ही वहां मौजूद तैराक ने छलांग लगा दी जिससे बच्चे की जान बच गई।

6-year-old boy falls 40 feet off zipline in Mexico

नीचे देखें Video

पीड़ित के भाई जे सीजर सॉसेडा ने आउटलेट को बताया कि उसके 6 वर्षीय भाई को मामूली चोटें आईं और वह ठीक हो रहा है लेकिन वह मनोवैज्ञानिक रूप से डरा हुआ है। वह किसी से बात करने से डर रहा है। ऊंची चीजों को देखने से डर रहा है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

घटना के बाद मनोरंजन पार्क में सवारी निलंबित कर दी गई है। स्थानीय सरकार ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना नौ साल के एक लड़के के जॉर्ब बॉल में फंसने के बाद 20 फीट नीचे जमीन पर गिरने के कुछ हफ्ते बाद आया है।
यह घटना इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के मर्सीसाइड में विक्टोरिया पार्क में साउथपोर्ट फूड एंड ड्रिंक फेस्टिवल में हुई थी। जैसे ही जॉर्ब बॉल जमीन पर गिरी तो स्टाफ के सदस्यों को उसकी ओर भागते देखा गया। नौ वर्षीय बच्चे को कई चोटों के कारण हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+