शादीशुदा महिला से हुआ इश्क तो, शख्स ने म्यूजिक सिस्टम में बम लगाकर पति को कर दिया गिफ्ट, फिर उसके बाद जो हुआ
Viral: कभी-कभी प्यार इतना खतरनाक हो जाता है कि तोहफा ही जानलेवा बन जाए। छत्तीसगढ़ का 20 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन शादीशुदा महिला के प्रति अपने एकतरफा प्रेम में इतना डूबा कि उसने उसके पति को मारने के लिए म्यूज़िक सिस्टम स्पीकर में IED छिपा दी।
पुलिस ने समय रहते संदिग्ध पैकेज पकड़कर धमाका होने से पहले उसे जब्त कर लिया। आरोपी विनय वर्मा और छह अन्य गिरफ्तार किए गए। जांच में पता चला कि विस्फोटक जेलैटन स्टिक अवैध सप्लाई चैन से आए थे। इस 'प्यार भरे' तोहफे ने साबित कर दिया कि कभी-कभी रोमांस और विस्फोटक का मेल खतरनाक होता है।

क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखंडान-गंडई जिले में एक 20 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन, विनय वर्मा, शादीशुदा महिला से अपने एकतरफा प्यार में पड़ गया। उसने महिला के पति अफसार खान को मारने की साजिश रची और म्यूज़िक सिस्टम स्पीकर में IED छिपा कर उसे गिफ्ट भेजा।
मामला तब खुलासा हुआ जब पैकेज तीन-चार दिन पहले मनपुर गांव की एक दुकान पर पहुंचा। खान ने पैकेज को संदिग्ध देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बॉम्ब डिस्पोजल टीम की मदद से स्पीकर में 2 किलो का विस्फोटक जब्त किया, जिसे प्लग लगाते ही विस्फोट करने के लिए डिजाइन किया गया था।
6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मामला तब सामने आया जब अफसार खान के पास भेजा गया पैकेज संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पैकेज में लगी ब्रांड न्यू स्पीकर को देखकर पुलिस ने बॉम्ब डिस्पोज़ल टीम को बुलाया। जांच में पता चला कि स्पीकर में 2 किलो का IED छिपा हुआ था, जिसे प्लग लगाने पर विस्फोट करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
इस जांच में यह भी पता चला कि विस्फोटक जेलैटन स्टिक अवैध सप्लाई चैन से आए थे और मुख्य आरोपी विनय वर्मा के अलावा छह अन्य लोग इस साजिश में शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर साजिश को नाकाम कर दिया और अवैध विस्फोटक नेटवर्क का खुलासा किया।
मामले की जांच जारी
SP लक्ष्या शर्मा ने कहा, "इस कार्रवाई ने न केवल हत्या की योजना नाकाम की, बल्कि क्षेत्र में अवैध विस्फोटक सप्लाई के नेटवर्क को भी उजागर किया।" आगे की जांच जारी है और सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications