Video:भरे फ्लाइट में अंडरगारमेंट सुखाने लगी महिला,हैरान हुए लोग
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें एक महिला यात्रियों से भरे विमान में सबके सामने अंडरवियर सुखाने लगी। वीडियो एक रशियर विमान की है, जहां टर्की के अंटाल्या से रूस के मॉस्को जा रही विमान में अचानक एक महिला अजीबो गरीब हरकत करने लगी।

महिला ने अपना अंडरवियर निकाल विमान में यात्री के सिर के ऊपर लगे एसी पास ले जाकर उसे सुखाने लगी। महिला को ऐसा करता देख लोग हैरान होग। वहीं फ्लाइट में ही बैठे किसी शख्स ने उस महिला की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला का ये वीडियो अब वायरल हो गया है। आपको बता दें कि हाल ही में दुबई से एम्सटर्डम जा रही डच एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। दरअसल विमान में मौजूद एक शख्य द्वारा बार-बार गैस छोड़ने की वजह से बाकी के यात्री इतने परेशान हुए कि फ्लाइट में लड़ाई शुरू हो गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications