दो दिन तक दलदल में फंसे दो हाथी को घंटों मशक्‍कत के बाद रेस्‍क्‍यू टीम ने बचाया, Videoमें देखें 'हैप्पी एंडिंग

दो दिन तक दलदल में फंसे दो हाथी को घंटों मशक्‍कत के बाद रेस्‍क्‍यू टीम ने बचाया, Videoमें देखें 'हैप्पी एंडिंग'

नई दिल्‍ली, 15 सितंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों और पक्षियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जो यूजर्स को बहुत पसंद आते हैं। कई बार मुसीबत में फंसे हुए जानवरों की मदद करने का वीडियो भी सामने आता रहता है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्‍कान ला देता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो दिनों से दलदल में फंसे दो मादा हाथी को रेसक्‍यू टीम ने घंटों मशक्‍कत के बाद निकाला। इस वीडियो में हैप्‍पी एडिंग देखकर खुश हो रहे है।

कीचड़ में ऐसे दबा रहा दो दिन तक

कीचड़ में ऐसे दबा रहा दो दिन तक

दरअसल, एक विशालकाय दो हाथी दलदल में फंस गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो कीचड़ में ऐसे दबा हुआ पड़ा है जिसे देखकर लग रहा है कि वो मर चुका है। लेकिन उसकी सूंढ़ हिलाई तो पता चला कि वो दलदल में फंसा हुआ है और जिंदा है।

वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइड ट्रस्ट ने शेयर किया ये वीडियो

वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइड ट्रस्ट ने शेयर किया ये वीडियो

ये वीडियो केन्या में दलदल में फंसी दो मादा हाथियों को रेसक्‍यू करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइड ट्रस्ट ने तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। कैप्शन में बताया गया है कि ये हाथी कम से कम दो दिनों तक एक पानी के सूखे तालाब में फंसे रहे, हवाईजहाज के जरिए बचाव दल ने उन्हें ढूंढा।

पानी की तलाश में गए और दलदलनुमा कीचड़ में फंस गए

पानी की तलाश में गए और दलदलनुमा कीचड़ में फंस गए

ट्रस्ट ने अपने पोस्ट बताया कि ये दो मादा हाथी , एक पोखरे जैसी जगह पर पानी की तलाश में गए और कीचड़ में बुरी तरह फंस गए। उन्‍होंने कहा सूखे के दौरान यह एक सामान्य स्थिति है। पानी की तलाश में हाथी बांधों में पहुंचते हैं और कीचड़ में फंस जाते हैं। चिकने फर्श और चिपचिपे कीचड़ से वो खड़ा होकर निकलना चाहते हैं लेकिन वो फंसते ही जाते हैं। मदद के बिना यह एक घातक स्थिति बन जाती है।

घंटों की मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला

घंटों की मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला

वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे घंटों की मशक्‍कत के बाद कीचड़ में दबे हुए हाथी को रेसक्‍यू टीम ने बाहर निकाला। बाहर निकलते ही हाथी अपने पैर पर चलता हुआ नजर आया।

यूजर्स ने बचाव दल की कड़ी मेहनत की सराहना की

पोस्‍ट के अंत में "हैप्पी एंडिंग" के बारे में बात की जहां दोनों हाथियों को बचाया गया। वन्यजीव ट्रस्ट ने ऑपरेशन में शामिल सभी बचावकर्मियों को भी धन्यवाद दिया। दिल दहला देने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने बचाव दल की कड़ी मेहनत की सराहना की।

लोगों ने रेसक्‍यू टीम की तारीफ की और कहा आप पृथ्वी पर देवदूत हैं

लोगों ने रेसक्‍यू टीम की तारीफ की और कहा आप पृथ्वी पर देवदूत हैं

एक यूजर ने लिखा "आप जो काम करते हैं उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। आप पृथ्वी पर देवदूत हैं!" वहीं दूसरे ने लिखा "मेरी आंखों में आंसू ला देते है ऐसे वीडियो। एक ने लिखा "समर्पण और दृढ़ता। जब हर कोई सोचता है कि यह खत्म हो गया है तो हार मत मानो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+