Video: पाकिस्तान का झंडा लहरा रहे ट्रक ड्राइवर की धुनाई
शख्स पर पाकिस्तान का झंडा लहराने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का आरोप लगा है।
गुवाहाटी। भारत में एक बार फिर से पाकिस्तान का झंडा लहराए जाने और पाक के समर्थन में नारेबाजी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स को भीड़ पीट रही है। शख्स के गले में पाकिस्तान का झंडा बंधा हुआ है।

एक असमिया न्यूज़ चैनल ने इस वीडियो को जारी किया है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि लोग जिस शख्स को पीट रहे हैं वो एक ट्रक ड्राइवर है। उसपर आरोप लगा है कि वो हाईवे पर ट्रक रोककर पाकिस्तान का झंडा लहरा रहा था और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। उसकी इस हरकत पर भीड़ ने इसकी पिटाई कर दी।
सोशल मीडिया पर 2 मिनट 51 सेकेंड का ये वीडियो वायरल हो रहा है। गुस्साए लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के लिए कहते हैं। वीडियो में कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने पिटाई के बाद उस शख्स को पुलिस के हवाले कर देते हैं। आपको बता दें कि वनइंडिया इस वीडियो की कोई पुष्टि नहीं करता है। खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications