Video: घर में छिपा था दुनिया का सबसे खतरनाक सांप,चंद सेकेंड में इंसानों को दे सकता है मौत
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में एक महिला के घर में दुनिया का सबसे खतरनाक सांप छिपा हुआ था। महिला को इस बात की खबर भी नहीं थी कि उसके घर में मौत घूम रही है। चंद सेकेंड में इंसानों को मौत की नींद सुला देने वाला ये सांप महिला के घर के टीवी ट्रॉली के नीचे छिपा हुआ था।

महिला ने जैसे घर में इस सांप को देखा वो डर गई। उसने पौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद प्रोफेशनल स्नैक हैंडलर की मदद से उसे पकड़ा गया। पूरी घटना का वीडियो नेशनल ज्योग्राफिक ने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सांप की भयानकता को आसानी से देखा जा सकता है। कैमरे को जब सांप के करीब ले जाया जाता है सांप मुंह फाड़े बाहर की तरफ देखता हुआ नजर आता है। काफी मश्ककत के बाद उसे काबू में लाया जाता है। जानकारी के मुताबिक सांप करीब 8 फीट लंबा था। इसे पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। इस वीडियो को 3 दिनों में करीब 364,156 लोगों ने देखा है। आप भी देखिए वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications