Video: जब खेल-खेल में लड़के ने दबोच लिया किंग कोबरा को
किंग कोबरा को पकड़ना इसके लिए बाएं हाथ का खेल है। वो बिना किसी की मदद के किंग कोबरा को अपनी मुट्ठी में दबोच लेता है।
नई दिल्ली। सांप को देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। अगर आपके सामने किंग कोबरा हो तो पसीने छूटना लाजिमी है, लेकिन थाईलैंड में एक लड़का अपने हाथों से कोबरा को ऐसा पकड़ता है मानो उसके लिए ये बच्चों का खेल हो। उसे दुनिया के सबसे जहरीले सांप से भी डर नहीं होता। किंग कोबरा को वो अपने हाथों से बिना किसी मदद के आसानी से पकड़ लेता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के एक गांव में गांववालों ने जब जहरीले कोबरा को देखा तो उन्होंने फौरन सांप पकड़ने वाले को इसकी सूचना दी। जब वो आया तो उसके पास कुछ भी नहीं था। लोग थोड़े हैरान हो गए कि आखिर ये सांप को पकड़ेगा कैसे, लेकिन जब उन्होंने लड़के की तरकीब को देखा तो दंग रह गए। लड़के ने आसानी से चंद मिनटों में ही कोबरा को अपने काबू में कर लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप पकड़ने के लिए आया लड़का अपने हाथ में एक पतली सी छड़ी लिए हुए कोबरा को अपने वश में करने की कोशिश करता है। वो अपने साथी को इशारा करता है कि वो कोबरा की पूंछ पकड़े और फिर वो खुद बड़ी आसानी से उसकी दर्दन को अपनी मुट्ठी में दबोच लेता है। इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप भी देखिए ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications