Video:इस बछड़े के क्‍या हैं ठाठ, कीवी और स्‍ट्रॉबेरी से होती है मसाज और लेता है बॉडी स्पा

नई दिल्‍ली, 18 जून: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें जानवरों की हर‍कतें देखकर दिल खुश हो जाता है। वहीं इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है। जिसे देखकर हर कोई ये ही बोल रहा क्‍या किस्‍मत है और ठाठ है।

मसाज और बॉडी स्‍पा करवाता है ये बछड़ा

मसाज और बॉडी स्‍पा करवाता है ये बछड़ा

दरअसल ये वीडियो एक गाय के बछड़े का है लेकिन इस बछड़े के इंसानों जैसे रॉयल शौख है। इंसान जैसे आजकल अपनी बॉडी को फिट रखने और आराम देने के लिए मसाज और बॉडी स्‍पा करवाता है और रिलैक्‍स करता है। इस बछड़े के भी ही ठाठ है।

हेड मसाज और बॉडी स्‍पा का शौकीन

हेड मसाज और बॉडी स्‍पा का शौकीन

हेड मसाज और बॉडी स्‍पा का शौकीन ने गाय के बछड़े का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वायरल वीडियो में ब्राउन का सामान्‍य सा दिखने वाले बछड़े को बड़े मजे से मसाज करवाते देख सकते हैं।

स्‍ट्रॉबेरी और कीवी से मसाज

स्‍ट्रॉबेरी और कीवी से मसाज

इस बछड़े को सोप फोम से नहलाने के बाद उसकी मालकिन उसे स्‍ट्रॉबेरी और कीवी जैसे मंहगे फलों का पैक बनाकर उसकी पूंछ और बॉडी की मसाज कर रही है। इसके अलावा केले से उसके नाक पर मसाज कर उसकी नाक चमकाती हुई नजर आ रही है।

दांत भी चमकवाता आया नजर

दांत भी चमकवाता आया नजर

इसके बाद वो बछड़े के दांत भी चमका रही है। बछड़ा भी आराम से ये सब करवा रहा है और बहुत ही रिलैक्‍स फील करता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं मसाज और स्‍पा के बाद जब बछड़ा रिलैक्‍स कर रहा है तो उसे ड्रिक भी सर्व की गई।

स्पा लेना भी हर किसी की किस्मत में कहां

स्पा लेना भी हर किसी की किस्मत में कहां

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर viewfever नाम के अकाउंट से 4 जून को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को हजारों लाइक्‍स मिल चुके है। वहीं यूजर्स लिख बछड़े के भी क्या ठाठ हैं। आराम फरमाते हुए स्पा लेना भी हर किसी की किस्मत में कहां है। वहीं दूसरे बछड़े ने कहा गाय का बछड़ा कितना क्यूट है। लोगों को बछड़े का स्पा ट्रीटमेंट लेना बहुत पसंद आ रहा है और कह रहे काश हमारी भी जिंदगी ऐसी होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+