Video:नीचे नहीं ऊपर की ओर बहता है ये झरना, रिवर्स वॉटरफॉल ने फेल कर दी न्यूटन की थ्योरी

Video:नीचे नहीं ऊपर की ओर बहता है ये झरना, जानें भारत के इस रिवर्स वॉटरफॉल का रहस्‍य

मुंबई , 11 जुलाई: दुनिया भर में प्रकृति के अद्भुद नजारें देखने को मिलते है, क्‍योंकि हमारी धरती रहस्‍यों से भरी पड़ी है। आज भी ऐसी कई जगह मौजूद हैंं जहां विज्ञान भी फेल हो गया है और वैज्ञानिकों के लिए ऐसी जगह अनसुलझी पहेली बनी हुई हैं। ऐसे ही रहस्‍यमयी स्‍थानों में शुमार हैं महाराष्‍ट्र के नानेघाट पर स्थित वॉटरफाल।

नीचे नहीं ऊपर की ओर बहता है ये झरना

नीचे नहीं ऊपर की ओर बहता है ये झरना

सामान्‍य तौर पर पहाड़ों से निकलने वाले झरने का पानी जमीन की ओर गिरता है लेकिन महाराष्‍ट्र के नानेघाट (Naneghat Reverse Waterfall) का पानी धरती की ओर की गिरने के बजाय ऊपर आकाश की ओर चला जाता है।

इस झरने के सामने न्‍यूटन का नियम भी हुआ फेल

इस झरने के सामने न्‍यूटन का नियम भी हुआ फेल

भारत में एक झरना गुरुत्वाकर्षण की सभी शक्तियों को धता बताता है और नीचे से ऊपर की ओर बहता है। यानी यहां न्‍यूटन का नियम भी फेल है । न्‍यूटन के नियम के अनुसार धरती के गुरुत्‍वाकर्षण बल की वजह से ऊपर से गिरने वाली चीज हमेशा नीचे गिरती है लेकिन इस झरने पर ये विज्ञान फेल है।

मुंबई से तीन घंटे की दूरी पर है ये स्थित

मुंबई से तीन घंटे की दूरी पर है ये स्थित

इस रिवर्स वॉटरफॉल को जो भी देखता है वो अचंभित हो जाता है। हर कोई देखने वाला ये सोच में पड़ जाता है कि इसका पानी जमीन पर आने के बजाय ऊपर की ओर कैसे चला जाता है। महाराष्‍ट्र में नानेघाट जुन्‍नार के पास स्थित है। महाराष्‍ट्र के पश्चिमी घाट पर स्थित इस वॉटरफाल पर मुबंई से तीन घंटे में पहुंच सकते हैं।

बरसात में जुटती है पर्यटकों की भीड़

बरसात में जुटती है पर्यटकों की भीड़

बरसात के मौसम में इस अजूबे उल्टे झरने यानि रिवर्स वॉटरफॉल को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं क्‍योंकि जब बरसात होती है तो उस समय झरने में बहुत अधिक पानी होता है। बरसात में ये झरना देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। झरने से गिरने वाला पानी हवा के जैसे ऊपर आकाश की उड़ता नजर आता है।

उल्टे झरने का ये वीडियो आईएफएस सुशांत नंदा ने किया है शेयर

उल्टे झरने का ये वीडियो आईएफएस सुशांत नंदा ने किया है शेयर

उल्टे झरने का ये वीडियो आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्टीटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नंदा ने लिखा हवा की रफ्तार का मैग्नीट्यूड जब गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बराबर अथवा ज्यादा होता है, तो ऐसा होता है। पश्चिमी घाट श्रेणी के नानेघाट में इस स्‍टेज के दौरान पानी अपने सबसे अच्छे रूप में गिरता है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग प्रकृति के इस अद्भुत नजारें को देखकर अचंभित हो रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया इस झरने का रहस्‍य

यह कैसे हो सकता है? ये झरने से निकलने वाला पानी रिवर्स क्‍यों होता है, यह कैसे हो सकता है? इसके जवाब में वैज्ञानिकों का तर्क है कि यहां हवा बहुत तेज गति से चलती है जिसके कारण हवा का बल गुरुत्‍वाकर्षण बल से अधिक होता है। इसलिए झरने का पानी नीचे के बजाय ऊपर आकाश की उड़ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+