एक साथ 5 किंग कोबरा सांपों से शख्स ने लिया पंगा, फन फैलाकर बैठे सांपों ने कर दिया हमला, Video Viral
5 King Cobra One Man: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। जिनमें से कुछ फनी तो कुछ हैरान कर देने वाली होती है। अब ऐसी ही एक एक शख्स की किंग कोबरा के साथ वीडियो वायरल हो रही है। जो किसी भी दंग कर देगा।
आपने किंग कोबरा के हमले की कई खतरनाक वीडियो देखी होगी। अब ऐसी ही लेटेस्ट वीडियो सामने आई है, जिसमें एक नहीं बल्कि 5-5 किंग कोबरा एक नजर आ रहे हैं और उनके साथ सिर्फ एक बंदा है, जो उनसे पंगा लेता नजर आ रहा है।

एक किंग कोबला ही लोगों के पसीने छुड़ाने का दम रखता है, तो सोचिए 5 किंग कोबरा एक साथ क्या करेंगे, बेशक सोचने से ही रूह कांप जा रही है। ऐसे में वायरल वीडियो में एक शख्स पांच किंग कोबरा के सामने बैठकर उनसे छेड़खानी करता हुआ हैरतअंगेज कारनामा कर रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि 5 किंग कोबरा फन फैलाए एक साथ बैठे हुए हैं। इसी के साथ इनके सामने एक शख्स भी बैठा है। शख्स किंग कोबरा सांपों के बहुत नजदीक है और उनसे छेड़छाड़ रहा है। साफ शब्दों में कहे तो उनको गुस्सा दिला रहा है।
हालांकि यह एक तरह से शख्स की कलाकारियां है, जो वो किंग कोबरा सांपों के साथ करता हुआ नजर आ रहा है। सभी सांप एक-एक करके उस पर फन से हमला कर रहे हैं। लेकिन शख्स बिल्कुल भी डरा हुआ नजर नहीं आ रहा। फिर वो दो सांपों को अपने हाथों में उठा लेता है और सामने बैठे एक किंग कोबरा को झुककर किस करता है।
इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अंदर तक दहशत से भर गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को earth.reel नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है, जिसको अब तक 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे पागलपान बताया तो कोई इसे उसका काम बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications